{"_id":"61ddb541fef0f8093629af89","slug":"up-election-2022-news-preparations-started-for-nomination-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू: कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग, निर्वाचन कार्यालय में बना वार रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में नामांकन को लेकर तैयारियां शुरू: कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग, निर्वाचन कार्यालय में बना वार रूम
Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:09 AM IST
सार
आगरा में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कलक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है। शुक्रवार सुबह 11 बजे से नौ कक्षों में विधानसभा क्षेत्रवार पर्चे भरे जाएंगे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग करता कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिले की नौ विधानसभा क्षेत्रों की नामांकन प्रक्रिया के लिए कलक्ट्रेट में तैयारियां शुरू हो गई हैं। नामांकन कक्षों के बाहर बल्लियां बांधकर बैरिकेडिंग की गई है। विधानसभा चुनावों के लिए कलेक्ट्रेट में संयुक्त कार्यालय के सामने निर्वाचन कार्यालय में प्रशासन ने वार रूम बनाया है। जहां एडीएम वित्त एवं राजस्व के अलावा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व 12 से अधिक कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन
वार रूम में मतदाता सूची, विभिन्न प्रपत्र एवं आयोग संबंधी सूचनाएं तैयार की गई हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से अलग-अलग कक्षों में विधानसभा क्षेत्रवार पर्चे भरे जाएंगे। पहली बार प्रत्याशी निर्वाचन आयुक्त पोर्टल के माध्यम से चुनाव के लिए ऑनलाइन नामांकन कर सकेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को पूरा हो जाएगा बैरिकेडिंग का काम
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने बताया कि ऑनलाइन नॉमिनेशन के बाद दस्तावेज एवं प्रस्तावक प्रस्तुत करने के लिए प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर के सामने व्यक्तिगत रूप से भी पेश होना पड़ेगा। सीधे नामांकन पत्र जमा कराने के लिए कक्ष तैयार हैं। जहां आरओ, एआरओ नामांकन पत्र जमा करेंगे। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम, एडीएम सिटी सहित नौ कोर्ट कक्षों के बाहर बल्लियां बांधने का काम शुरू हो गया। बुधवार तक कलक्ट्रेट परिसर की बैरिकेडिंग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
एक सप्ताह तक न आएं लोग
13 जनवरी से 21 जनवरी तक कलेक्ट्रेट परिसर में सिर्फ चुनाव एवं नामांकन कार्य होगा। इस दौरान अन्य कार्य प्रभावित रहेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त यशवर्धन श्रीवास्तव का कहना है कि सामान्य व विभागीय कार्यों के संबंध में एक सप्ताह तक लोग कलेक्ट्रेट न आएं। आकस्मिक कार्य के लिए अवश्य संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा इस दौरान कलेक्ट्रेट में सभी प्रशासनिक अधिकारी नामांकन कार्य संपन्न कराएंगे।
यहां होंगे नामांकन
विधानसभा क्षेत्र रिटर्निंग ऑफिसर स्थान
86 एत्मादपुर एडीएम सिटी डीएम कोर्ट कक्ष संख्या-1
87 आगरा छावनी (एससी) एसीएम प्रथम एसीएम कोर्ट कक्ष संख्या-6
88 आगरा दक्षिण एसीएम तृतीय एसीएम कोर्ट कक्ष संख्या-8
89 आगरा उत्तर एसीएम द्वतीय एसीएम कोर्ट कक्ष संख्या-5
90 आगर ग्रामीण (एससी) एसडीएम सदर एसडीएम कोर्ट कक्ष संख्या-7
91 फतेहपुर सीकरी एसडीएम किरावली एडीएम सिटी कोर्ट कक्ष संख्या- 2
92 खेरागढ़ एसडीएम खेरागढ़ सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट कक्ष संख्या- 3
93 फतेहाबाद एसडीएम फतेहाबाद एडीएम नागरिक आपूर्ति कोर्ट कक्ष संख्या-9
94 बाह एसडीएम बाह चकबंदी कोर्ट कक्ष संख्या-4

ये तारीखें रखिए याद
- नामांक न : 14 से 21 जनवरी तक
- नामांकन पत्रों की जांच : 24 जनवरी
- नाम वापसी की तिथि : 27 जनवरी
- मतदान : 10 फरवरी
- मतगणना : 10 मार्च
पांच जगह होगी मतगणना
- एत्मादपुर, आगरा छावनी, आगरा उत्तर, आगरा दक्षिण और आगरा ग्रामीण कुल पांच विधानसभा क्षेत्रों में 10 फरवरी को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां की रवानगी एवं 10 मार्च को मतगणना एक जगह नवीन गल्ला मंडी शाहदरा में होगी। मंडी समिति परिसर में ही पांचों क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम बनाए जाएंगे। यहां से ही मतदान कार्मिकों की रवानगी होगी, ईवीएम में मतपत्र लगाकर मशीनें तैयार की जाएंगी।
- फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के लिए स्ट्रांग रूम फतेहपुर सीकरी मंडी परिसर
- खेरागढ़ के लिए खेरागढ़ मंडी परिसर
- फतेहाबाद के लिए नवीन मंडी स्थल फतेहाबाद
- बाह विधानसभा क्षेत्र के लिए मोती लाल रामनाथ महाविद्यालय भदरौली में मतदान कार्मिकों की रवानगी एवं मतगणना की व्यवस्था की गई है।