फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Election 2022 Mainpuri Vidhan Sabha Mulayam Singh Land Now Fight With Bjp

Up Election 2022: मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि पर ताल ठोंक रही सूरमाओं की फौज

Thu, 03 Feb 2022 12:01 AM IST
Abhishek Saxena नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज, मैनपुरी
नीलेश शर्मा, संवाद न्यूज, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 03 Feb 2022 12:01 AM IST
सार

मैनपुरी इन दिनों सुर्खियों में हैं। करहल से पहलीबार सपा मुखिया अखिलेश यादव मैदान में हैं। जिनके मुकाबले भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल को खड़ा किया है।

विज्ञापन
Up Election 2022 Mainpuri Vidhan Sabha Mulayam Singh Land Now Fight With Bjp
एसपी सिंह बघेल, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश और प्रदेश का मौसम भले ही सर्द है, लेकिन चुनावी तापमान बढ़ा हुआ है। मैनपुरी एक फिर सुर्खियों में। कारण मुलायम की कर्मभूमि पर सूरमाओं की फौज चुनावी दंगल में ताल ठोक रही है। पूर्व मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, आबकारी मंत्री, दो पूर्व मंत्री और एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री चुनाव में उतरे हैं।
विज्ञापन

बात करहल विधानसभा सीट की करें तो इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को बिना टिकट दिए जाने की घोषणा के ही मैदान में उतार दिया है। इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के आमने-सामने होने से मुकाबला दिलचस्प हो गया है। सदर सीट पर भी मुकाबला रोचक होगा। यहां सपा से जहां राजकुमार यादव ताल ठोक रहे हैं, वहीं भाजपा ने पूर्व मंत्री जयवीर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों ही नेता जीत के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Up Election 2022 Mainpuri Vidhan Sabha Mulayam Singh Land Now Fight With Bjp
आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
भोगांव में आबकारी मंत्री मैदान में
भोगांव विधानसभा सीट पर भी प्रदेशभर की नजर है। जिले की इस सीट पर भाजपा ने प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री और मौजूदा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री को चुनाव मैदान में उतारा हैं तो वहीं सपा ने तीन बार विधायक रहे एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आलोक शाक्य को टिकट दी है। दोनों के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।

Up Election 2022 Mainpuri Vidhan Sabha Mulayam Singh Land Now Fight With Bjp
आशू दिवाकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
किशनी में दर्जा राज्यमंत्री हैं कमल के सिपहसालार
किशनी विधानसभा सीट भी वीआईपी से कम नहीं है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री (उत्तर प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के सदस्य) डॉ. प्रियरंजन ‘आशू दिवाकर’ मैदान में हैं। उनकी टक्कर सपा के वर्तमान विधायक बृजेश कठेरिया से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed