{"_id":"62283a3fdc3b9e1671160b63","slug":"up-election-2022-flower-sales-rise-before-election-results-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: जीत के जश्न में महकेंगे सात लाख रुपये के फूल, आगरा में नतीजों से पहले फूलों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: जीत के जश्न में महकेंगे सात लाख रुपये के फूल, आगरा में नतीजों से पहले फूलों की बुकिंग
Wed, 09 Mar 2022 10:55 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:55 AM IST
सार
विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। लेकिन चुनाव नतीजों से पहले राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थक जीत के जश्न की तैयारी में जुट गए हैं। विजयी विधायक का स्वागत करने के लिए फूलों का ऑर्डर दे रहे हैं।
विज्ञापन
फूल की बिक्री बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे गुरुवार को आएंगे। आगरा में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और समर्थकों ने जीत के जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि जीत के जश्न में सात लाख रुपये के फूल महकेंगे। दुकानदारों को फूलमालाओं और बुके के ऑर्डर मिलना शुरू हो गए हैं। फूलों की मांग को देखते हुए फूल विक्रेताओं ने स्टॉक करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
तोता के ताल पर स्थित दुकान पर फूल विक्रेता बबलू ने बताया कि चुनावी नतीजों को लेकर उनके पास ऑर्डर आना शुरू हो गए हैं। कई पार्टियों के समर्थकों ने गुरुवार के लिए फूल मालाएं और गुलाब की पत्तियों की बुकिंग कराई है। फूलों के विक्रेता हरिओम कुमार ने बताया कि उनके पास कई पार्टियों के ऑर्डर आए हैं। इनमें 20 से लेकर 51 किलो की माला की मांग की है।
विज्ञापन
फूल विक्रेताओं ने बढ़ाया स्टॉक
फूल विक्रेताओं का कहना है चुनावी नतीजों और फूलों की बढ़ती मांग को लेकर उन्होंने फूलों का स्टॉक करना शुरू कर दिया है। जहां वे पहले एक कुंतल का स्टॉक करते थे अब बढ़ा कर स्टॉक तीन से चार कुंतल कर दिया है। नतीजों वाले दिन फूलों की खास मांग रहती है। कई बार फूल खत्म भी हो जाते हैं इसलिए वे ज्यादा स्टॉक कर रहे हैं।
विज्ञापन
फूलों की ज्यादा मांग देखते हुए इनके दाम भी बढ़ सकते हैं। जो गेंदा अभी 80 रुपये में मिल रहा है वह 120 रुपये तक हो सकता है। वहीं 120 रुपये किलो बिकने वाला गुलाब 150 से 200 रुपये तक बिकने की उम्मीद है। इसके साथ ही बुके के दामों में भी इजाफा हो सकता है। 250 रुपये वाला 300 से 350 रुपये तक बिक सकता है।