फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP election 2022 CM Yogi Adityanath Rally in Karhal Mainpuri today

UP Chunav 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज करहल में करेंगे चुनावी सभा, मैनपुरी से निकालेंगे रोड शो

Fri, 18 Feb 2022 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Feb 2022 12:06 AM IST
सार

मैनपुरी की चार सीटों पर तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को मतदान है। शुक्रवार चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन है। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करहल और मैनपुरी में वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन
UP election 2022 CM Yogi Adityanath Rally in Karhal Mainpuri today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले मैनपुरी शहर और करहल के घिरोर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए गुरुवार को दिनभर भाजपा नेता तैयारियों में जुटे रहे। करहल में गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह के समर्थन में प्रचार किया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले शहर के क्रिश्चियन मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे। वह सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। 

विज्ञापन

करहल में भी मांगेंगे वोट 

इसके बाद करहल विधानसभा क्षेत्र के घिरोर में मुख्यमंत्री योगी गोल चक्कर के पास जनसभा को संबोधित करेंगे। वह यहां एसपी सिंह बघेल के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले 14 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी मैनपुरी आए थे। उन्होंने किशनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पतारा में जनसभा को संबोधित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन 

मैनपुरी की चार सीटों पर तीसरे चरण के तहत 20 फरवरी को मतदान होना है। ऐसे में शुक्रवार चुनाव प्रचार के लिए अंतिम दिन है। सभी प्रत्याशी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 

रोड शो की शुरुआत कराएंगे मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक रोड शो भी प्रस्तावित है। ये रोड शो क्रिश्चियन मैदान से शुरू होकर शहर का भ्रमण करते हुए कुरावली और ज्योंती के बाद घिरोर में भी पहुंचेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर से इस रोड शो की शुरुआत कराने के बाद घिरोर जनसभा करने चले जाएंगे। 

स्वामी प्रसाद मौर्य दो जगह करेंगे जनसभा 

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी शुक्रवार को जिले में रहेंगे। वह करहल विधानसभा क्षेत्र और मैनपुरी सदर विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। करहल विधानसभा क्षेत्र के बनारहल स्थित एके इंटर कॉलेज में दोपहर 12.20 बजे और सदर सीट के कुरावली में ढाई बजे वे जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed