फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Election 2022 BJP and SP candidates own property worth crores in Etah

यूपी चुनाव 2022: एटा में करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं भाजपा और सपा के प्रत्याशी, सबसे शिक्षित कांग्रेस की गुंजन मिश्रा

Fri, 28 Jan 2022 12:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jan 2022 12:23 PM IST
सार

एटा विधानसभा सीट के लिए भाजपा, सपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन पत्र जमा किए। अलीगंज विधानसभा सीट के लिए सपा प्रत्याशी ने पर्चा भरा। प्रत्याशियों ने अपने नामांकन के साथ शपथ पत्र देकर अपनी संपत्ति और शिक्षा की जानकारी दी है। 

विज्ञापन
UP Election 2022 BJP and SP candidates own property worth crores in Etah
कांग्रेस प्रत्याशी गुंजन मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा और अलीगंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा और सपा के प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति है। एटा से भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक विपिन वर्मा 10 करोड़ तो सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव नौ करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अलीगंज से सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर 9.83 करोड़ रुपये की संपत्ति है। तीनों प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ शपथ पत्र में संपत्ति का ब्योरा दिया है। 

विज्ञापन

नामांकन पत्र में दिए गए ब्योरे के अनुसार एटा सदर से भाजपा प्रत्याशी विधायक विपिन वर्मा डेविड के पास करीब 2.41 करोड़ रुपये की चल और 8.27 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति हैं। उनकी पत्नी प्रेमलता वर्मा पर चल-अचल मिलाकर 2.38 करोड़ की संपत्ति हैं। 
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के पास नौ करोड़ की संपत्ति
सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव पर 1.55 करोड़ रुपये की चल और 7.92 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी रेखा यादव पर दोनों तरह की करीब 14 करोड रुपये कीमती संपत्ति हैं। अलीगंज से सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव पर करीब दो करोड़ की चल और 7.78 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति हैं। उनकी पत्नी राममूर्ति देवी पर करीब 14 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

गुंजन मिश्रा सबसे अधिक शिक्षित
अब तक किए गए नामांकनों में सबसे अधिक शिक्षित उम्मीदवार कांग्रेस की प्रत्याशी गुंजन मिश्रा हैं। उन्होंने परास्नातक किया है। संपत्ति के मामले में वह सबसे पीछे हैं। चल-अचल मिलाकर करीब 79 लाख रुपये की संपत्ति है।

सपा प्रत्याशियों पर दर्ज हैं मुकदमे
आपराधिक मामलों में भाजपा प्रत्याशी की छवि बेदाग दिख रही है। उन पर कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं है। जबकि जुगेंद्र सिंह यादव 11 और रामेश्वर सिंह यादव पर आठ मुकदमे चल रहे हैं। 

कौन कितना पढ़ा-लिखा
भाजपा प्रत्याशी विपिन वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। जबकि सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव ने एटा के ही एक डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है। वहीं अलीगंज से सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव हाईस्कूल पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed