{"_id":"61effb3fff606a449a47dfbd","slug":"up-election-2022-akhilesh-yadav-buy-nomination-set-for-karhal-vidhansabha-seat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में नामांकन खरीदने का सिलसिला शुरू: अखिलेश यादव समेत पांच प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में नामांकन खरीदने का सिलसिला शुरू: अखिलेश यादव समेत पांच प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने खरीदे पर्चे
Tue, 25 Jan 2022 07:39 PM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 25 Jan 2022 07:39 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इस बार मैनपुरी चर्चा में हैं। यहां की करहल विधानसभा सीट से सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहलीबार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यालय पर तैनात पुलिसबल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार को पहले दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पांच प्रत्याशियों के लिए नामांकन पत्र लिए गए। सभी प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र लिए। पहले दिन कुल 17 सेट लिए गए। बुधवार को गणतंत्र दिवस के अवकाश के चलते नामांकन पत्र नहीं दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
तीसरे चरण में मैनपुरी की चार विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। इसके लिए 25 जनवरी को सुबह 11 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों का वितरण शुरू हो गया। चारों विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए कलक्ट्रेट में अलग-अलग नामांकन कक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
पहले दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत पांच प्रत्याशियों के लिए उनके प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिया। करहल से प्रत्याशी अखिलेश यादव के लिए सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने चार सेटों में नामांकन पत्र लिया। मैनपुरी सदर से सपा प्रत्याशी राजकुमार यादव, भोगांव से सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य और किशनी से सपा प्रत्याशी बृजेश कठेरिया के प्रतिनिधियों ने भी नामांकन पत्र लिए।
विज्ञापन
भाजपा की अगर बात करें तो भोगांव से प्रत्याशी रामनरेश अग्रिहोत्री के लिए नामांकन पत्र लिया गया। मैनपुरी सदर से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने फिलहाल नामांकन पत्र नहीं लिया है। इसके अलावा किशनी और कहरल सीटों पर अब तक प्रत्याशी की घोषणा पार्टी ने नहीं की है। पहले दिन कुल 17 नामांकन पत्र के सेट लिए गए, वहीं कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से कलक्ट्रेट परिसर में इंतजाम कड़े रहे। बैरीकेडिंग करने के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
आमजन के लिए बंद रही कलक्ट्रेट
नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही मंगलवार से आमजन के लिए कलक्ट्रेट को बंद कर दिया गया है। मंगलवार को कई लोग निजी कार्यों से कलक्ट्रेट पहुंचे, लेकन उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया। एक फरवरी को नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही आमजन को प्रवेश की अनुमति मिल सकेगी।
बैंक आने वाले लोगों को हुई परेशानी
कलक्ट्रेट परिसर में ही पीछे की ओर बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइन शाखा संचालित है। कलक्ट्रेट में नामांकन के चलते बैंक जाने वाले ग्राहकों को भी प्रवेश नहीं मिला। वहीं एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों के पंजीकरण से संबंधित कार्य के लिए आए लोगों को भी लौटा दिया गया।