फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Targets Rahul Gandhi Over Farmer Protest

राहुल गांधी क्या जानें खेती-किसानी, उन्हें तो गाजर-मूली का अंतर भी नहीं पता: केशव प्रसाद मौर्य

Sun, 13 Dec 2020 08:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Dec 2020 08:06 AM IST
सार

  • उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने यहां 336.88 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने किसान आंदोलन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Up Deputy Cm Keshav Prasad Maurya Targets Rahul Gandhi Over Farmer Protest
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसान हमारा अभिमान है, अन्नदाता है। विपक्ष किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चल रहा है। कांग्रेस पार्टी किसानों की जन्मजात दुश्मन है, इनसे किसानों की उन्नति बर्दाश्त नहीं होती। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को तो यह भी नहीं पता कि खेती-किसानी क्या होती है? उन्हें गाजर-मूली का अंतर भी नहीं पता। एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्यि), मंडी खत्म नहीं हो रही हैं। किसानों की खेती को कोई नहीं छीन पाएगा। 
विज्ञापन


 
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसानों को विरोधियों के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने किसानों के खातों में अब तक एक लाख करोड़ की राशि भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का शासन होता तो इसमें से 85 हजार करोड़ कहां चला जाता पता नहीं चलता। 60 साल के शासन में कांग्रेस ने किसानों को क्या दिया? कभी किसानों के खाते में छह सौ रुपये भी आए क्या ? 

जिले को 336.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को 336.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात जनपदवासियों को दी। इसमें 29 परियोजनाओं के लोकार्पण और 25 का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र में हुआ। 
 
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से मथुरा जनपद में 26533.94 लाख रुपये की लागत से 834 परियोजनाओं पर काम हुआ है। शनिवार को 54 और परियोजनाओं की शिलापट्टिकाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसमें 44 सड़क निर्माण और नौ सेतु के साथ एक भवन निर्माण भी शामिल है।

लोकार्पण-29 
मार्गों की संख्या-23
लघु सेतु-6 
कुल लागत-206.35 करोड़

शिलान्यास-25
मार्गों की संख्या- 21
लघु सेतु-3 
भवन निर्माण- 01
कुल लागत-130.53 करोड़


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed