{"_id":"5d3bf5a48ebc3e6cf805f187","slug":"up-deputy-cm-keshav-prasad-maurya-slams-azam-khan-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजम खान समझ लें, अपराध करेंगे तो दंड भी मिलेगा: केशव प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम खान समझ लें, अपराध करेंगे तो दंड भी मिलेगा: केशव प्रसाद मौर्य
Sat, 27 Jul 2019 07:38 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 27 Jul 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने साधा आजम पर निशाना
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पर बड़ा बयान दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आजम खान को समझ लेना चाहिए कि अपराध करेंगे तो दंड भी मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री मौर्य ने शनिवार को यह बयान आगरा में दिया। वो यहां अखिल भारतीय महापौर परिषद के सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न शहरों के महापौर को स्वच्छता का मंत्र दिया।
आजम खान पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन पर मुकदमे दर्ज हुए हैं, उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बदले की कार्रवाई का दौर खत्म हो चुका है।

Trending Videos
महापौरों को दिया यह मंत्र
महापौर परिषद सम्मेलन में संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
सम्मेलन को संबोधित करते केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत की जिम्मेदारी महापौरों की है। राष्टपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर निगम सफाई में किसी भी तरह की कोई कमी न छोड़े। देश की सरकार आपके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि बदलाव की बुनियाद महापौर नहर क्षेत्रों में रखें क्योंकि बाहर से आने वाले 95 फीसदी लोग नगर क्षेत्रों में आते हैं। लौटते समय एक ऐसी छवि लेकर जाएं, जो सबसे अलग हो।
जिस तरह पीएम मोदी हैं तो मुमकिन है का चुनाव से पहले नारा दिया गया था ठीक इसी तरह महापौरों को नामुकिन को मुमकिन करना है। सभी निगमों को स्वावलंबी बनना है। आप लोगों के अधिकार और कर्तव्य दोनों एक ही रथ के दो पहिया हैं।