फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm keshav prasad maurya on CAA protests

CAA Protests: उपमुख्यमंत्री बोले- विरोध करने वाले मानसिक बीमार, अच्छे डॉक्टर से कराएं इलाज

Mon, 20 Jan 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
up deputy cm keshav prasad maurya on CAA protests
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वालों का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। कांग्रेस नेताओं को अपना मानसिक चेकअप कराना चाहिए। 
विज्ञापन


रविवार को वृंदावन में पवनहंस हेलीपैड पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता खत्म करने के लिए नहीं है, यह कानून तो उत्पीड़न का शिकार शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए है।
विज्ञापन


इसका विरोध करने वालों को मानसिक चेकप की आवश्यकता है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंदिर श्रीबांकेबिहारी पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए। यहां काफी देर तक उपमुख्यमंत्री ठाकुर जी को निहारते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमणरेती भी जाएंगे उपमुख्यमंत्री

सेवायत शैलेंद्र गोस्वामी ने उन्हें विधिविधान पूर्वक पूजन कराते हुए चंदन लगाया। ठाकुर जी की माला पहनाई और भोग प्रसाद दिया। इस दरम्यान निर्धारित कार्यक्रम के तहत पट बंद हो जाने पर प्रेम मंदिर के दर्शन के लिए वे नहीं जा सके।

तदोपरांत निकुंज वन में संत विजय कौशल महाराज के साथ अन्य संतों से वार्ता भी की। वृंदावन में आयोजित होने वाली कुंभ बैठक के संदर्भ में चर्चाएं हुई। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। 

इस दौरान विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह, पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह, चौधरी भगत सिंह, पन्नालाल गौतम, पदम सिंह शर्मा, रविंद्र पांडेय, विनोद चौधरी, हेमंत अग्रवाल खंदौली, विनोद बनर्जी, चेतनस्वरूप पाराशर, मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मथुरा-वृंदावन को धार्मिक हब में विकसित करना चाहती है सरकार
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार मथुरा-वृंदावन को धार्मिक हब के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके अनुरूप योजनाएं बनें और क्रियान्वित हों।

उन्होंने रविवार को वृंदावन स्थित निकुंज वन में ब्रज विकास के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्त बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों को जरूरी सड़कों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करते हुए समय सीमा में खत्म करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को भी कहा।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री के समक्ष यमुना एक्सप्रेस से वृंदावन तक (पागल बाबा मंदिर) फोरलेन निर्माण के लिए 25060 लाख, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के चारों ओर 10 मीटर चौड़ाई में सर्विस रोड निर्माण के लिए 15473 लाख, फरह रजबहा की पटरी को कोसीखुर्द तक मार्ग का नवनिर्माण कार्य के लिए 783.87 लाख, फरह-सौंख मार्ग का चौड़ीकरण के लिए 6519 .86 लाख के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

इसी प्रकार दिल्ली-कोलकाता मार्ग सिविल लाइन से भूतेश्वर होते हुए मसानी तक सुधार एवं फुटपाथ व अन्य कार्य के लिए 1300 लाख के कार्य, भूतेश्वर तिराहे से गोवर्धन चैराहे तक मार्ग पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य 114 लाख, नंदगांव कामां मार्ग से सांचौली मार्ग तक चौड़ीकरण का कार्य 300 लाख, कोसी से कामर मार्ग तक नवनिर्माण कार्य पर 717 लाख, छटीकरा राल राधाकुण्ड मार्ग पर 2000 लाख, फतिहा हथावली वाया बेरी ओल मार्ग पर सुदृीकरण के लिए 600 लाख के कार्यों को भी प्रस्तावित किया गया। 

इस दौरान उपाध्यक्ष तीर्थ विकास परिषद शैलजा कांत मिश्र, सचिव लोक निर्माण विभाग समीर वर्मा, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण नगेन्द्र प्रताप, सीडीओ रामनेवास, अनेक विभागों के अधिकारियों सहित नगर आयुक्त डॉ.मुकेश आर्य बंधु, विधायक पूरन प्रकाश, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed