{"_id":"5d4d3c958ebc3e6cdd4aa7c4","slug":"up-deputy-cm-dinesh-sharma-slams-pakistan-pm-imran-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान की गीदड़ भभकी पर बोले उपमुख्यमंत्री- पाकिस्तान के लिए तो एक ही प्रदेश काफी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरान खान की गीदड़ भभकी पर बोले उपमुख्यमंत्री- पाकिस्तान के लिए तो एक ही प्रदेश काफी है
Sat, 10 Aug 2019 12:11 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने किया पौधारोपण
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त का महीना भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और अब कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए जाना जाएगा। कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के बाद माहौल सुधरेगा। पाकिस्तान अगर इस मामले पर धमकी देगा तो भारत से उसे करारा जवाब मिलेगा।
ताजमहल के पास शाहजहां पार्क में वृक्ष महाकुंभ अभियान में पौधे लगाने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की धमकी से अब देश डरता नहीं है। हर धमकी पर देश की सरकार करारा जवाब दे रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के लिए देश का एक राज्य ही काफी है। कांग्रेस पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस में ही कांग्रेसी पार्टी के रुख का विरोध कर रहे हैं। नेतृत्वविहीन पार्टी अंर्तद्वंद्व से जूझ रही है।

Trending Videos
अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर रोपे 28 लाख पौधे
शाहजहां पार्क में अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने वृक्ष महाकुंभ अभियान में 28.66 लाख पौधे लगाने का दावा किया। पौधरोपण के बाद कहा कि अगस्त क्रांति की तरह ही हरियाली के लिए यह क्रांति का दिन है।पूरे प्रदेश में 22 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। हर पेड़ आक्सीजन गैस के सिलेंडर की तरह काम करता है। लोग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर रिकार्ड बनाएं।
सोनभद्र वन भूमि मामले में वन अफसरों की जांच होगी
सोनभद्र में वन भूमि पर कब्जा मामले में हत्या की जांच के लिए तो प्रदेश सरकार ने एसआईटी बना दी है, लेकिन वन भूमि पर कब्जे के लिए जो वन अधिकारी दोषी रहे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार इस प्रकरण में बेहद गंभीर है और सख्त कार्रवाई कर रही है। वन भूमि मामले में कोई नहीं बख्शा जाएगा।