फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma gave advice to azam khan

आजम को दिनेश शर्मा की नसीहत- नारी का सम्मान करो, अपमान का होता है बुरा अंजाम

Sun, 28 Jul 2019 01:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma gave advice to azam khan
पत्रकारों से बात करते उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा की पीठासीन स्पीकर रमा देवी पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद आजम खान को उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने नसीहत दी है। शर्मा ने कहा कि नारी के अपमान के परिणाम नकारात्मक होते हैं। सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए। 

विज्ञापन

 
उपमुख्ममंत्री डॉ दिनेश शर्मा शनिवार को आगरा में चल रहे अखिल भारतीय महापौर परिषद के दो दिवसीय सम्मेलन में शिरकत करने आए थे। उन्होंने सम्मेलन के दूसरे सत्र का शुभारंभ किया। इनसे पूर्व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सम्मेलन में पहुंचे थे। 
विज्ञापन


महापौरों को दिए कई अधिकार

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 74वें संशोधन के तहत कई अधिकार महापौरों को दे दिए हैं। इसमें अवस्थापना निधि को खर्च करने का महत्वपूर्ण निर्णय के साथ साथ पीसीएस (अधिकारी) नगर आयुक्त की सीआर (कैरेक्टर रिव्यू) दर्ज करने का अधिकार में शामिल है। उन्होंने बताया कि अभी तक अवस्थापना निधि को खर्च करने का निर्णय मंडलायुक्त करते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा में शनिवार को अखिल भारतीय महापौर परिषद के अधिवेशन में में भाग लेने आए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से महापौरों को बड़ा अधिकार उन्हें मिल गया है। साथ ही शहरों में जो इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन होने जा रहा है, वह भी नगर निगम के ही अधीन होगा।
  
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर के महापौरों के लिए कर्तव्य और अधिकारों को लेकर एक कॉमन ड्राफ्ट बनना चाहिए। जिसमें अपने कर्तव्य और ड्यूटी का उल्लेखन होना चाहिए।  बता दें कि वर्ष 1993 में संविधान का 74 वां संशोधन हुआ था। देश के कई राज्यों ने इसे लागू कर दिया है। प्रदेश में अभी ये पूरी तरह से लागू नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश के अन्य शहरों की तरह से आगरा में भी तेजी से बदलाव आ र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed