फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up deputy cm dinesh sharma challenge to opposition parties

यूपी के उपमुख्यमंत्री बोले- देश में एक भी ऐसा दल नहीं, जो भाजपा से मुकाबला कर सके

Sun, 16 Sep 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 16 Sep 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
up deputy cm dinesh sharma challenge to opposition parties
यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि वर्तमान में ऐसा कोई दल नहीं है, जो भाजपा से अकेले सीधा मुकाबला कर सके। विरोधी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए वो समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को आगरा आए उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने ने कहा कि विपक्ष विभाजन और भाजपा समायोजन की नीति पर काम कर रही है। चुटकी लेते हुए कहा कि जब उनका राम नाम सत्य हो गया है, तब विपक्षियों को राम की याद आ रही है। 
विज्ञापन


राहुल पर कसा तंज

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर तंज कसते हुए कहा कि महात्मा गांधी पवित्र हैं, फिर भी कुछ लोग उन पर जल चढ़ा आते हैं। इस दौरान उन्होंने भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण की रिहाई पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर को छोड़ना न्यायालय का फैसला है। विपक्ष का काम आरोप लगाना है, इसलिए वो सरकार के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और प्रधानमंत्री तक पर सवाल उठा देता है। एससी-एसटी एक्ट मुद्दे पर उन्होंने एक बार फिर से किसी का उत्पीड़न न होने का भरोसा दिलाया है।

नकल माफिया का रैकेट खत्म

बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से नकल माफिया का रैकेट खत्म हो गया है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले साल बोर्ड परीक्षाओं में पंजीकरण की संख्या कम रही है। पिछले साल 67.22 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। इस बार 57.87 लाख परीक्षार्थियों का पंजीकरण हुआ है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश से नकल माफिया का सफाया हो गया है। सिर्फ पढ़ने वाले विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इस बार प्राइवेट फार्म भी सिर्फ सरकारी विद्यालयों से ही भरवाए गए हैं ताकि असल परीक्षार्थी ही इसमें शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed