फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Deputy CM Brajesh Pathak launch communicable disease control campaign in Firozabad

फिरोजाबाद: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ, बोले- मरीज को समझें भगवान  

Sat, 02 Apr 2022 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 02:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार सुबह फिरोजाबाद में पहुंचे। यहां उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया, साथ ही चिकित्सकों से कहा कि कभी कोई दिक्कत हो तो सांसद, विधायक को बताएं, लेकिन मरीज की जान बचाएं। 

विज्ञापन
UP Deputy CM Brajesh Pathak launch communicable disease control campaign in Firozabad
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को नसीहत दी कि मरीज को भगवान समझें। प्रयास करें कि उनको बेहतर इलाज मिले। सुबह आठ से दो बजे तक डॉक्टर मौजूद रहने चाहिए। कोई मरीज वापस नहीं लौटे। दवाओं का भरपूर इंतजाम रखा जाए। कोई कमी हो मुझे तत्काल बताएं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां कोई हुक्म चलाने नहीं आया, लेकिन विभाग की छवि को सुधारना होगा। चार डॉक्टर एक ही काम करें यह ठीक नहीं है। मरीजों की सेवाभाव के साथ काम करें। चिकित्सक यह न सोचें कि हमारा ट्रांसफर हो जाएगा तो हम चले जाएंगे। यह ठीक नहीं है।

विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पुलिस लाइन 11:34 बजे पहुंचे, तो डीएम सूर्यपाल गंगवार, एसएसपी आशीष तिवारी ने अगवानी करते हुए बुके भेंटकर स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने संचारी रोग अभियान के तहत रैली का हरी झंडी दिखाकर एवं गुब्बारे उड़ाकर शुभारंभ किया। प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद विभिन्न विभागों की स्टॉलों पर पहुंचे।
विज्ञापन


 उपमुख्यमंत्री ने सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम से मुलाकात की तो नसीहत देने से नहीं चूके। बोले शहर से लेकर गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होनी चाहिए। किसी बच्चे की जान नहीं जाए ऐसा इंतजाम करें। साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो। इस दौरान नगर निगम के कैंप में आयुक्त प्रेरणा शर्मा, जलकल महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत के अलावा अन्य स्टाफ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज की टीम में प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता के अलावा कई चिकित्सकों की टीम थी। पंचायतीराज विभाग की स्टॉल में सीडीओ चर्चित गौड़ ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री गंबोजिया मछली के जार को देखकर प्रभावित हुए। मत्स्य अधिकारी श्रीकिशन शर्मा ने गंबोजिया मछली के बारे में बताया। कैंप में इस दौरान बीडीओ प्रेमपाल सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के दिनेश यादव, सचिव हरेंद्र प्रताप बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन अशोक अनुरागी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed