फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Crime News Killer killed mother in Etah by taking contract to kill daughter

कहानी नहीं हकीकत है: जिस लड़की की हत्या का मिला कांट्रेक्ट... उसी से बन गए संबंध, फिर बेटी ने मां को मरवा दिया

Fri, 11 Oct 2024 02:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 11 Oct 2024 02:55 PM IST
सार

हत्यारोपी सुभाष दुष्कर्म के मामले में पहले 10 साल की जेल काटकर चुका है। अपराधी प्रवृत्ति का होने के कारण महिला ने अपनी बेटी की हत्या के लिए सुभाष को 27 अक्तूबर को फोन कर 50,000 रुपये की सुपारी दे दी।

विज्ञापन
UP Crime News Killer killed mother in Etah by taking contract to kill daughter
बेटी की हरकतों से परेशान थी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह कहानी किसी फिल्म की लगती है मगर हकीकत है। थाना जसरथपुर क्षेत्र में 6 अक्तूबर की सुबह एक महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी बेटी के चाल-चलन से परेशान होकर उसकी हत्या की सुपारी दी थी, लेकिन कांट्रेक्ट किलर और बेटी के संबंध होने के बाद दोनों ने मिलकर मां को ही मार डाला।

विज्ञापन

थाना नयागांव के अल्लाहपुर निवासी अलका की नाबालिग पुत्री कुछ माह पूर्व गांव के ही अखिलेश के साथ चली गई थी। पुलिस ने उसको बरामद कर परिजन को सौंप दिया और आरोपी को जेल भेज दिया। पुत्री को अलका ने अपने मायके अकराबाद सिकंदरपुर खास थाना कायमगंज जिला फर्रुखाबाद भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष से परिचित थी अलका
अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि यहां के रहने वाले सुभाष से अलका परिचित थी। बाद में उसने अलका की पुत्री से संबंध बना लिए। एक दिन फोन पर बात करते देख किशोरी के मामा ने अलका को जानकारी दी और ले जाने के लिए कहा। हालांकि, उस समय तक कोई नहीं जानता था कि किशोरी के संबंध सुभाष से हैं।


विज्ञापन

10 साल की जेल काट चुका है सुभाष
सुभाष दुष्कर्म के मामले में 10 साल की जेल काटकर चुका था। अपराधी प्रवृत्ति का होने के कारण अलका ने अपनी बेटी की हत्या के लिए सुभाष को 27 अक्तूबर को फोन कर 50,000 रुपये की सुपारी दे दी। सुभाष ने सारी जानकारी किशोरी को दे दी। बेटी ने मां की हत्या के लिए सुभाष चंद्र से शादी करने वादा कर दिया।

सुभाष ने अलका को ऐसा किया गुमराह
इसके बाद सुभाष ने अलका को किशोरी के ऐसे फोटो बनाकर भेजे, जिसमें लग रहा था कि उसकी मौत हो चुकी है और सुपारी के पैसे मांगे। जब कई दिन तक रुपये नहीं मिले तो वह बेटी को लेकर आगरा चला गया और अलका को भी वहां बुला लिया। बताया कि मैंने तुम्हारी बेटी की हत्या नहीं की है।

आगरा से तीनों लोग 5 अक्तूबर को एटा आए और रामलीला मेले में घूमने के बाद अलीगंज के लिए एक लोडर गाड़ी में बैठ गए। पिपरन चौराहे पर उतरकर पैदल चलते हुए जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगला चंदन-पुरंजला के पास पहुंचे।

वहीं जब अलका ने पुत्री को मारने का इशारा किया तो वह किशोरी को खेत में ले गया और सारी बात बताई। इसके बाद दोनों ने मिलकर पहले अलका को पीटा और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार रात सुभाष व मृतका की बेटी को पुलिस ने नगला कलू-नगला चिटियन मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

पति ने 2 के खिलाफ दर्ज कराई थी हत्या की रिपोर्ट
अलका की मौत के बाद पति रमाकांत ने गांव के ही अनिकेत और अखिलेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जबकि पुलिस खुलासे में सुभाष निवासी अकराबाद सिकंदरपुर खास व अलका की नाबालिग बेटी का नाम सामने आया। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि विवेचना के आधार पर अनिकेत और अखिलेश के नाम हटा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed