फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cop Murder Case: Agra Police Arrest One Accused

सिपाही हत्याकांड: पांच दिन बाद सिर्फ एक आरोपी पकड़ा, सोनू को कुचलने वाला चालक पुलिस पकड़ से दूर

Fri, 13 Nov 2020 10:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 13 Nov 2020 10:37 AM IST
सार

  • ट्रैक्टर के नंबर से आरोपियों का पता चला
  • ये खरगपुर के बबलू, अनूप और प्रकाश हैं
  • गिरफ्तारी के लिए पहले पांच टीमें लगाई गईं।

विज्ञापन
Up Cop Murder Case: Agra Police Arrest One Accused
सिपाही हत्याकांड में शामिल आरोपी प्रकाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही सोनू चौधरी की हत्या के पांच दिन बाद पुलिस सिर्फ एक आरोपी प्रकाश को पकड़ पाई है। जिस ट्रैक्टर से सोनू को कुचला गया, उसके मालिक अनूप और चालक  बबलू तक को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि हत्या में तीन लोग शामिल रहे। तीनों धौलपुर के खरगपुर के निवासी हैं। खेरागढ़ में सिपाही सोनू चौधरी की हत्या सात नवंबर की सुबह चार बजे की गई थी। उन्हें ट्रैक्टर से कुचला गया था। 
विज्ञापन


ट्रैक्टर के नंबर से आरोपियों का पता चला। ये खरगपुर के बबलू, अनूप और प्रकाश हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पहले पांच टीमें लगाई गईं। बाद में तीन और बढ़ा दी गईं। इनमें से एक टीम ने सैंया क्षेत्र में गांव लल्लुपुरा में बुधवार की देर रात प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। उससे तमंचा और बाइक बरामद हुई है। उसके साथ दो और लोग थे रविंद्र और वीरू। ये पुलिस के सामने ही भाग निकलने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


संबंधित खबर:  आगरा: खनन माफिया के गुर्गों ने सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या, फायरिंग कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन



दरोगा पर हमले करने वाला एक साल बाद पकड़ा, दो अब भी फरार 
पिछले साल तीन नवंबर को थाना इरादतनगर क्षेत्र में अवैध खनन के ट्रैक्टर ट्राली को रोकने पर दरोगा पर निशामक त्यागी पर फायर किया गया था। इसमें वह घायल हो गए थे। इस मामले में आरोपी धौलपुरा के राजाखेड़ा स्थित गांव आम का पुरा निवासी बबलू उर्फ रामपाल को अब गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा और 3200 रुपये बरामद किए। वहीं उसके साथी राकेश और दशरथ फरार हो गए। वह गांव खरगपुर, धौलपुर के निवासी हैं।

खेरागढ़ में अवैध खनन के आरोप में चार पकड़े
एसपी पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि खेरागढ़ पुलिस को बुधवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव रूधऊ के पास स्कॉर्पियो में सवार चार लोग घूम रहे हैं। ये अवैध खनन कराते हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर ली। मगर, आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने बचाव करके चार को गिरफ्तार कर लिया। तीन मौके से भाग गए।

गिरफ्तार आरोपियों में धौलपुर के गांव खरगपुर निवासी विष्णु, सुंदर सिंह, कलेक्टर सिंह और गांव भदियाना निवासी हिम्मत सिंह हैं। आरोपियों के पास से एक तमंचा, कार, कारतूस बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। फरार आरोपी खरगपुर निवासी हेत सिंह, सुरेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह हैं। वहीं जगनेर पुलिस ने सगे भाई वीरबल, नवाब सिंह और सियाराम को पकड़ा। उनके पास से तमंचा और बाइक बरामद की। सभी गांव भदियाना, धौलपुर के रहने वाले हैं।

लगाएंगे गैंगस्टर एक्ट 
एसपी देहात पश्चिम रवि कुमार ने बताया कि जो भी अवैध खनन की ट्रैक्टर-ट्राली के साथ मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश देगी। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed