{"_id":"602d2ce68ebc3ee9593b1a81","slug":"up-congress-chief-ajay-kumar-lallu-targets-modi-government-over-farm-laws-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की जमीनों पर केंद्र सरकार की गिद्धी नजर: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की जमीनों पर केंद्र सरकार की गिद्धी नजर: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष
Wed, 17 Feb 2021 08:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:19 PM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केंद्र सरकार की किसानों की जमीनों पर गिद्धी नजर है। वह लोकतंत्र की हत्या करके उनकी जमीनों को हासिल करना चाहती है। किसानों की बिना मर्जी के कृषि कानून को लागू करना चाहती है। कांग्रेस ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम सरकार का हर जुल्म सहने को तैयार हैं। वह हमें जेल भेजे, लाठी चलाए या फिर अन्य अत्याचार करे। हम किसानों के साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे। अजय कुमार बुधवार को मथुरा आए थे। जिले में 19 फरवरी को होने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा की महापंचायत को लेकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि वह 19 फरवरी को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की किसान महापंचायत की तैयारियों के लिए बुधवार से ही मथुरा में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ विश्वासघात किया है। किसानों से धान न लेकर बिचौलियों से ही धान लिया। गन्ना और आलू उत्पादक किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब तक मोदी सरकार किसान बिल को वापस नहीं लेती तब तक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। वह प्रथम चरण में 27 फरवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, जबकि 27 फरवरी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंदोलन को तेज करेंगे। 19 फरवरी को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पालीखेड़ा में किसानों को संबोधित करेंगी।
प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस सचिव मुकेश धनगर, जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा, पूर्व विधानमंडल दल नेता प्रदीप माथुर, एआईसीसी सदस्य महेश पाठक, महिला जिलाध्यक्ष नीलम कुलश्रेष्ठ, महानगर अध्यक्ष शालू अग्रवाल, मोहन सिंह, किसान प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष भूरी सिंह जायस आदि मौजूद थे।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।