फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Cm yogi Will Come Mathura For Shri Krishana Janmashtami

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: कान्हा के दर्शन के लिए मथुरा आएंगे मुख्यमंत्री योगी, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

Sun, 29 Aug 2021 02:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 29 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुख्यमंत्री योगी का मथुरा आगमन है।

विज्ञापन
Up Cm yogi Will Come Mathura For Shri Krishana Janmashtami
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया के दर्शन के लिए इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्रशासन को मिल गया है। इसे लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी में मुख्यमंत्री करीब दो घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह संतों से मुलाकात करेंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर कन्हैया के दर्शन करेंगे। 

विज्ञापन


ब्रज की होली के रंगों में सराबोर हो चुके प्रदेश के मुख्यमंत्री इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हिस्सा बनने जा रहे हैं। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मथुरा आगमन है। जिला प्रशासन ने जन्मोत्सव की तैयारियों को अंजाम दिया है। ब्रज तीर्थ विकास परिषद इस उत्सव में सांस्कृतिक रंग भरने के लिए तीन दिवसीय आयोजन कर रहा है। 
विज्ञापन


श्रीकृष्णोत्सव के लिए मथुरा के सभी प्रवेश द्वार सजाए हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक जाने वाले सभी रास्तों को सजाया संवारा गया है। अनेक मंच सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयार हो रहे हैं। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के साथ ही नगर निगम ने व्यवस्थाओं में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 3.15 बजे मथुरा पहुंचे। वह श्रीकृष्णोत्सव का उद्घाटन करने के लिए रामलीला मैदान जाएंगे। मुख्यमंत्री सोमवार दोपहर 3.15 से 5.00 बजे तक मथुरा में रहेंगे। वह करीब एक घंटा मंच और एक घंटा श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर गुजारेंगे। संतों से भी मुलाकात का वक्त रखा गया है।

ये हैं मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- 1.35 बजे लखनऊ से मथुरा के लिए रवाना होंगे। 
- 3.15 बजे मथुरा के ओम पैराडाइज हैलीपैड पर पहुंचेंगे। 
- 3.20 बजे मथुरा के हैलीपैड से कार से कार्यक्रम स्थल के लिए रवानगी।
- 3.30 बजे रामलीला मैदान पर पहुंचेंगे। यहां एक घंटे रुकेंगे। इस दौरान संतों का स्वागत सम्मान होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 
- 4.25 बजे रामलीला मैदान से श्रीकृष्ण जन्मस्थान जाएंगे। 
- 4.30 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। यहां कान्हा के दर्शन करेंगे। 
- 4.50 बजे पर हैलीपैड पर पहुंचेंगे। 
- 5.00 बजे लखनऊ रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed