फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP CM Yogi expressed grief over Kasganj accident announced assistance of two lakh each to families of deceased

यूपी: कासगंज हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख सहायता की घोषणा

Sat, 24 Feb 2024 12:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 24 Feb 2024 12:52 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में हुए हादसे को लेकर सीएम योगी ने शोक जताया है। इस हादसे में मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी घायलों का समुचित निशुल्क उपचार कराने के भी निर्देश दिए हैं।
 

विज्ञापन
UP CM Yogi expressed grief over Kasganj accident announced assistance of two lakh each to families of deceased
कासगंज हादसे पर सीएम योगी ने जताया शोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले में शनिवार सुबह पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित 20 लोगों की मरने की सूचना है। इस हादसे को लेकर सीएम योगी ने शोक जताया है।  सीएम योगी ने कासगंज हादसे पर एक्स कर लिखा है कि 'भगवान श्रीराम दिवंगत आत्माओं को शान्ति प्रदान करें एवं घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
  

पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों में आठ महिलाएं और साथ बच्चे शामिल हैं। कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।

मृतकों में एक एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।


अखिलेश यादव ने भी जताया शोक 
वहीं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी कासगंज की घटना पर एक्स करते हुए शोक जताया है। अखिलेश यादव ने लिखा है कि 'अत्यंत दुःखद ! कासगंज में गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रैक्टर ट्रॉली के तालाब में पलटने से बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने ख़बर, बेहद दुखद है। राहत बचाव का कार्य तेज कर लोगों का जीवन बचाए। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे सरकार।'
    

  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed