{"_id":"618b7a9b9d93ee5d3a72b7a3","slug":"up-cm-yogi-adityanath-will-inaugurated-braj-raj-utsav-live-update-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ ने किया ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ, कहा- हुनर हाट में मिलेगा आत्मनिर्भर भारत का प्रमाण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ ने किया ब्रज रज उत्सव का शुभारंभ, कहा- हुनर हाट में मिलेगा आत्मनिर्भर भारत का प्रमाण
Wed, 10 Nov 2021 02:52 PM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:52 PM IST
सार
कान्हा की नगरी से योगी आदित्यनाथ का गहरा नाता है। पिछले महीने मुख्यमंत्री ने मथुरा-वृंदावन को तीर्थ स्थल घोषित किया था। जिसका संतों ने आभार व्यक्त किया था। ब्रज की भूमि से योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को बड़ा संदेश दिया।
विज्ञापन
मथुरा: जन्मस्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। वृंदावन में संतों के साथ भोज और फिर ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन किया। इस मौके पर योगी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली के विकास के लिए ब्रज तीर्थ विकास परिषद को 425 करोड़ रुपये दिए गए हैं। इससे ब्रज विकास की परियोजनाएं जल्द धरातल पर दिखाई देने लगेंगी। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन भी किए। जहां पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे कलाकार व कारीगर पीएम नरेंद्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
हुनर हाट और शिल्प मेले का किया शुभारंभ
यमुना किनारे वृंदावन कुंभ स्थल पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहली बार आयोजित हो रहे ब्रज रज उत्सव का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने हुनर हाट और शिल्प मेला का भी शुभारंभ किया। कुंभ स्थल पर लोगों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि सरकार ब्रज के विकास के लिए कोई कोताही नहीं बरतेगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तरफ से 425 करोड़ की ब्रज विकास की योजनाओं का प्रस्ताव मिला था। उसे मंजूर किया गया और आने वाले समय में योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।
ब्रज की धरा को किया नमन
सीएम ने कहा कि ब्रज रज उत्सव के आयोजन की बात सांसद हेमा मालिनी ने विजयदशमी के त्योहार लिए कही थी, लेकिन यह संभव नहीं हो सका। हमने इससे पूर्व यहां कुंभ पूर्ण वैष्णव बैठक बांकेबिहारी की कृपा से सकुशल आयोजित की थी। मैं ब्रज की पावन धरा को कोटि कोटि नमन करता हूं। ब्रज रज का कण कण पावन है। संतों के सान्निध्य में यहां बिहारीजी और राधारानी की कृपा सब पर बनी रहे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पर्यटन सुविधा केंद्र पर संतों के साथ जमीन पर बैठक भोज किया। संतों को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सत्कार किया।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में किए दर्शन
मुख्यमंत्री ने वृंदावन से मथुरा पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किए। भागवत भवन में विधिविधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमारे कलाकार व कारीगर पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र का पौराणिक महत्व है। इस दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, सांसद हेमा मालिनी, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विधायक पूरन प्रकाश, ठाकुर कारिंदा सिंह व ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।