फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP CM Yogi Adityanath gave development projects worth 12 thousand crores to Braj Bhoomi Mathura

Mathura: सीएम योगी ने श्रीकृष्ण के दर्शन के बाद ब्रज भूमि को दी 12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Tue, 07 Jun 2022 07:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 07:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की सीएम योगी आदित्यनाथ ने अध्यक्षता की। इस दौरान महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई, जिसमें नेशनल हाईवे प्राधिकरण द्वारा पांच हजार करोड़ की लागत से बनने वाले ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग और मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग का हेरिटेज पथ के रूप में विकसित किए जाने का प्रस्ताव भी शामिल रहे।

विज्ञापन
UP CM Yogi Adityanath gave development projects worth 12 thousand crores to Braj Bhoomi Mathura
भागवत भवन मंदिर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में एलिवेटेड रोड(ब्रज तीर्थ पथ), गोवर्धन कनेक्ट योजना और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से तैयार कराए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इन परियोजनाओं में राज्य सरकार सहयोगी भूमिका में रहेगी। इसके अलावा 10 और योजनाओं को स्वीकृति दी गई है, जो ब्रज क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेंगी। बोर्ड बैठक में करीब 12 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों पर मुहर लगी है।

विज्ञापन

ये हैं तीन महत्वपूर्ण योजनाएं

सीएम योगी ने मथुरा के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रसखान की समाधि स्थल परिसर के सभागार में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने केंद्रीय सहयोग से ब्रज क्षेत्र की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी। अवगत कराया कि करीब चार हजार करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे और यमुना एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ते हुए वृंदावन, मथुरा, गोकुल के बीच यमुना किनारे एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव है। फरह से गोवर्धन ड्रेन के साथ गोवर्धन कनेक्ट योजना और ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को अयोध्या के पैटर्न पर पांच हजार करोड़ की लागत से तैयार करने का प्रस्ताव है। इन तीनों ही परियोजनाओं पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय काम करने को तैयार है।

विज्ञापन

सीएम ने व्यक्त की सहमति 

इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सहमति व्यक्त कर दी। इनके अलावा बैठक में गोकुल में वासुदेव वाटिका, कोसी में वाटर म्यूजियम, परखम में जोधपुर झाल को विकसित करने के प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। साथ ही मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव में पर्यटन सुविधा संबंधी योजनाएं स्वीकृत की गई।  इस दौरान प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सांसद हेमा मालिनी, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी व विधायक मेघश्याम सिंह, आगरा कमिश्नर अमित गुप्ता, यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप, डीएम नवनीत सिंह चहल सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद 

इसके अलावा बोर्ड सदस्य अपर मुख्य सचिव प्रशांत द्विवेदी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मिश्राम, मनोज सिंह वन, अमृत अभिजात, नरेंद्र भूषण, नितिन रमेश गोकरण, रोडवेज के एमडी आरपी सिंह आदि शीर्ष अधिकारी शामिल रहे।

इन प्रस्तावों पर बोर्ड ने लगाई मुहर

1- मथुरा-वृंदावन हेरिटेज रेल पथ का विकास।
2- वृंदावन मथुरा और गोकुल के बीच एलिवेटेड रोड।
3- ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का अयोध्या के पैटर्न पर विकास।
4- गोकुल बैराज अपस्टींम में बॉयी तरफ सिंचाई विभाग की लगभग 12 हेक्टेयर भूमि पर वासुदेव वाटिका का निर्माण।
5- कोसी के पास सिंचाई विभाग की 13 एकड़ भूमि पर वाटर म्यूजियम की स्थापना।
6- फरह में परखम के पास जोधपुर झाल के 64 हेक्टेयर क्षेत्र को वेटलैंड के रूप में विकसित किया जाएगा।
7- अकबरपुर जैंत स्थित 2 हेक्टेयर भूमि पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण।
8- फरह स्थित दीनदयाल धाम के अंतर्गत दीनदयाल संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा।
9- ग्राम सुनरख में सौभरि कुंड का विकास किया जाएगा।
10- वृंदावन रंगजी मंदिर के आसपास का सौंदर्यीकरण स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत किया जाएगा।
11- बरसाना में राधाबिहारी इंटर कॉलेज की भूमि पर मल्टीस्टोरी पार्किग एवं टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर का निर्माण।
12- नंदगांव में प्लानिंग विभाग की लगभग 1 हेक्टेयर भूमि पर टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed