फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Chunav 2022: BJP President JP Nadda In Agra On Friday Meeting With Party Leaders Door To Door Election Campaign

यूपी विधानसभा चुनाव: नड्डा आज टटोलेंगे ब्रज में चुनाव की नब्ज, 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों संग होगी बैठक

Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 21 Jan 2022 12:03 AM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास के लिए आ रहे हैं। इस दौरान वह कई संगठनात्मक बैठकें करेंगे और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। 

विज्ञापन
UP Chunav 2022: BJP President JP Nadda In Agra On Friday Meeting With Party Leaders Door To Door Election Campaign
जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को आगरा आ रहे हैं। वह विधानसभा चुनाव में ब्रज की 20 विधानसभाओं के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करके नब्ज टटोलेंगे और जीत का मंत्र भी देंगे। दोपहर बाद नड्डा बरेली रवाना होंगे। 
विज्ञापन

भाजपा के ब्रज क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवल तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा पहुंचने के बाद सबसे पहले राजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद वह फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा प्लाजा में आगरा, फतेहपुरसीकरी, मथुरा, फिरोजाबाद क्षेत्र की 20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन

दूसरी बैठक अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी क्षेत्र की 20 विधानसभाओं के पदाधिकारियों के साथ इसी स्थान पर होगी। भाजपा नेताओं के मुताबिक, नड्डा, बैठकों में संगठन की अब तक की तैयारियों के साथ ही प्रत्याशियों की चुनावी स्थिति के बारे में मंथन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम आने के बाद बृहस्पतिवार की शाम से ही पार्टी के पदाधिकारियों ने बैठक  की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोपहर 2:30 बजे नड्डा चुनावी बैठक और डोर-टू-डोर चुनावी कैंपेन की शुरुआत करने के लिए बरेली रवाना होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed