फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP By Election Result 2020 BJP won third time from tundla assembly

Tundla By-Election Result 2020: तीसरी बार भाजपा की झोली में आई सीट, 'राम लहर' में मिली थी पहली जीत

Wed, 11 Nov 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Nov 2020 12:28 AM IST
सार

  • फिरोजाबाद के टूंडला विधानसभा क्षेत्र में तीसरी बार कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर यहां 17 हजार से अधिक मतों से उपचुनाव जीत कर टूंडला के विधायक निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन
UP By Election Result 2020 BJP won third time from tundla assembly
जीत का प्रमाणपत्र लेते हुए भाजपा के विजयी प्रत्याशी प्रेमपाल सिंह धनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित टूंडला विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीसरी बार जीत मिली है। सबसे पहले वर्ष 1996 में यहां से शिव सिंह चक भाजपा की टिकट पर चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचे थे। राम लहर में वह चुनाव जीत गए थे। 
विज्ञापन


वर्ष 1996 के बाद हुए तीन चुनावों में भाजपा पूरी ताकत लगाने के बाद भी इस सीट को जीत नहीं पाई थी। 2002 का चुनाव सपा जीती थी और मोहनदेव शंखवार विधायक बने थे। मोहनदेव शंखवार अब भाजपा में हैं। 2007 का चुनाव बसपा के राकेश बाबू जीत कर पहली बार विधायक बने।
विज्ञापन



संबंधित खबर- UP By-Election Result 2020: जीत पर बोले भाजपा के प्रेमपाल- जनता के विश्वास को टूटने नहीं देंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 का चुनाव भी राकेश बाबू जीते और विधानसभा पहुंचे। 2017 के चुनाव में बसपा ने फिर राकेश बाबू पर दांव लगाया लेकिन 2017 का चुनाव वह भाजपा से हार गए। बसपा से राज्यसभा पहुंचे प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल बसपा छोड़ कर भाजपा में आ गए। 

वर्ष 2017 में सपी सिंह बघेल भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़े और रिकॉर्ड 56070 मतों से जीत कर विधायक बने। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री बने। बघेल की जीत के साथ भाजपा को टूंडला से दूसरी बार जीत का मौका मिला। भाजपा के खाते में यहां से तीसरी जीत उपचुनाव में आई है। प्रेमपाल सिंह धनगर जीत कर विधायक बने हैं। 

दो बार टूंडला जीत चुकी है सपा 

टूंडला सीट से समाजवादी पार्टी दो बार जीत चुकी है। सपा ने यहां से पहला चुनाव 1993 में जीता था। रमेश चंद्र चंचल यहां से विधायक बने थे। दूसरा चुनाव 2002 में सपा जीती थी। 1980 और 1986 का चुनाव कांग्रेस जीती थी। 1989 और 1991 के चुनाव में जनता दल के ओमप्रकाश दिवाकर चुनाव जीते थे।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed