फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up By Election 2024 karahal assembly constituency Equations which are increasing Akhilesh Yadav's tension

UP: भाजपा और सपा में इस सीट पर कड़ा मुकाबला, मैदान में दो यादव...उलझे ऐसे समीकरण; जो दे रहे अखिलेश को टेंशन!

Tue, 19 Nov 2024 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 03:50 PM IST
सार

यूपी की करहल विधानसभा सीट से रण में मुलायम और लालू प्रसाद के दामादों के बीच मुकाबला है। सपा से प्रत्याशी पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव हैं, तो वहीं भाजपा ने यादव कार्ड खेलते हुए अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा है। 

 

विज्ञापन
Up By Election 2024 karahal assembly constituency Equations which are increasing Akhilesh Yadav's tension
करहल उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर उप चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। यहां सपा और भाजपा में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वैसे तो मैनपुरी को मुलायम का गढ़ कहा जाता है, लेकिन इस बार भाजपा ने यहां से मुलायम के दामाद के टिकट देकर समीकरणों को उलझा दिया है। 
विज्ञापन


 

बादशाहत बचाने की चुनौती 
सपा से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद तेजप्रताप यादव प्रत्याशी हैं, तो वहीं भाजपा ने सपा संस्थापक दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के दामाद अनुजेश को प्रत्याशी बनाया है।  यहां सपा के गठन के बाद से 2002 के चुनाव को छोड़कर सपा की बादशाहत बरकरार रही। 2002 में भाजपा के टिकट पर सोबरन सिंह यादव विधायक बने थे। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थाम लिया। लगातार तीन बार वे यहां से सपा के टिकट पर विधायक बने। 

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो


 
विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में अखिलेश बने यहां से विधायक 
2022 में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया तो सोबरन सिंह ने करहल से लड़ने का प्रस्ताव रखा। अखिलेश ने करहल से चुनाव लड़ा और भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. एसपी सिंह बघेल को हराकर जीत दर्ज की।

 
 
विज्ञापन

करहल में सपा और भाजपा आमने-सामने
यहां सपा और भाजपा आमने-सामने है। दोनों ही प्रत्याशी दो दिग्गज नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री के दामाद हैं। सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव जहां बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के दामाद हैं। दरअसल तेजप्रताप यादव का विवाह लालू प्रसाद की छोटी बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुआ है।

ये भी पढ़ें -  UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम


 

अखिलेश यादव के भी बहनोई लगते हैं अनुजेश
वहीं बात भाजपा प्रत्याशी की करें तो वे सपा संस्थापक और उत्तर प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के दामाद हैं। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभयराम यादव की बेटी और सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन संध्या उर्फ बेबी यादव से उनका विवाह हुआ है। भाजपा प्रत्याशी अनुजेश पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भी बहनोई लगते हैं। ऐसे में करहल का मुकाबला इस बार सियासत पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां केवल दो नेताओं की नहीं बल्कि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की भी प्रतिष्ठा का भी सवाल बनती जा रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे प्रदेश की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं। 


 

करहल से ये सात प्रत्याशी हैं मैदान में
-अनुजेश सिंह, भाजपा
-तेजप्रताप सिंह, सपा
-अवनीश कुमार, बसपा
-सुनील मिश्रा, सर्व समाज जनता पार्टी
-प्रदीप, आजाद समाज पार्टी काशीराम
-विवेक यादव, सर्वजन सुखाय पार्टी
-सचिन कुमार, निर्दलीय।

 

ये भी जानें
- 9 जोन में बांटी गई है करहल विधानसभा सीट
- 44 सेक्टर में बंटी है करहल विधानसभा सीट
- 351 हैं कुल मतदान केंद्र
- 444 हैं कुल मतदेय स्थल

 

मतदाताओं पर एक नजर
-207457 हैं पुरुष मतदाता
-174917 हैं महिला मतदाता
-4 हैं अन्य मतदाता
-382378 हैं कुल मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed