फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Status of 335 schools changed in Jio location

यूपी बोर्डः 335 विद्यालयों के जिओ लोकेशन में अंतर

Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Status of 335 schools changed in Jio location
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्र बनाए जाने के लिए जिले के करीब 900 विद्यालयों की जिओ टैगिंग कराई गई थी। इनमें से 335 विद्यालयों की जिओ लोकेशन में अब अंतर आ रहा है। इन विद्यालयों की लोकेशन दोबारा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिओ टैगिंग में गत वर्ष की अपेक्षा इस बार फूलकली गौतम बुद्ध गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल पूर्व की लोकेशन से 194 किलोमीटर दूरी पर दिखाया जा रहा है। श्री भगवान राम उम्मेद सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल नगला बेल में 37 किलोमीटर दूरी पर दिख रहा है। तमाम विद्यालय गत वर्ष की अपेक्षा इस बार 20 किलोमीटर से अधिक दूरी पर दिख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि विद्यालयों की जिओ लोकेशन ठीक कराने के लिए टीमें गठित की गई हैं। 335 में से करीब 135 विद्यालयों की लोकेशन ठीक कराई जा चुकी है। 200 विद्यालय रह गए हैं, इनकी लोकेशन ठीक कराने के लिए 15 दिसंबर तक का समय दिया गया है। जो टीमें लगाई गई हैं, उनसे सत्यापन का प्रमाणपत्र भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह समस्या प्रदेशभर में आई है। यह साफ्टवेयर की भी समस्या हो सकती है। बहरहाल संबंधित विद्यालयों की लोकेशन फिर से अपलोड कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed