{"_id":"62b1993986eba425355d3533","slug":"up-board-scrutiny-2022-apply-online-for-scrutiny-know-date-time-and-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board scrutiny 2022: स्क्रूटनी के लिए 12 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें तरीका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board scrutiny 2022: स्क्रूटनी के लिए 12 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें तरीका
Tue, 21 Jun 2022 03:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Jun 2022 03:41 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम 18 जून को घोषित कर दिए गए हैं। अपने परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थी स्क्रूटनी (सन्निरीक्षा) के लिए 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UP Board Result 2022
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
यूपी बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के नतीजों ने कइयों को ढ़ेर सारी खुशियां दीं, तो कुछ विद्यार्थी निराश भी हैं। फिरोजाबाद में बड़ी संख्या में बच्चों की शिकायतें रही कि उन्हें उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं मिले हैं। ऐसे में असंतुष्ट छात्रों के लिए यूपी बोर्ड की ओर से स्क्रूटनी परीक्षा का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विभागीय जानकारी के अनुसार परीक्षा फल से असंतुष्ट छात्र-छात्राएं 12 जुलाई तक स्क्रूटनी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड के नियमों के अनुसार स्क्रूटनी परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार से ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होगा। स्क्रूटनी परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय के लिए अलग-अलग पांच-पांच सौ रुपये शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शुल्क अलग देना होगा। स्क्रूटनी परीक्षा के लिए आवेदन से संबंधित सभी जानकारी परिषद की वेबसाइट UPMSP.edu.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
छात्र बोर्ड की बेवसाइट पर जागकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इससे संबंधित जानकारी अपने कालेज के प्रधानाचार्य से भी ले सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा कराना होगा। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल के माध्यम से जारी निर्देश के मुताबिक क्षेत्रीय कार्यालय में बिना ऑनलाइन आवेदन सीधे अथवा कोरियर, डाक से भेजा गया कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
दो विषयों में सुधार के लिए परीक्षा देने का मौका
जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने बताया कि स्क्रूटनी के आवेदन 12 जुलाई तक कर सकते हैं। वहीं जिन छात्रों को अपने अंक संबंधी शिकायत है। वो छात्र आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा करते हुए दो विषयों में श्रेणी सुधार की परीक्षा दे सकेंगे।