फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Result 2021 12th pass students merit to get admission in top colleges

यूपी बोर्ड: '12वीं पास विद्यार्थियों को अच्छे कॉलेजों में प्रवेश मिलने में होगी मुश्किल'

Sun, 01 Aug 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 04:06 PM IST
सार

सीआईएससीई और सीबीएसई बोर्ड की अपेक्षा यूपी बोर्ड के 12वीं के विद्यार्थियों की मेरिट नीचे रही है। 

विज्ञापन
UP Board Result 2021 12th pass students merit to get admission in top colleges
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के परिणाम में सभी विद्यालयों के 100 फीसदी विद्यार्थी जरूरत उत्तीर्ण हुए हैं, लेकिन विद्यार्थियों का व्यक्तिगत प्राप्तांक गत वर्षों की अपेक्षा कम है। 90 फीसदी का आंकड़ा छूने वाले विद्यार्थियों की संख्या बहुत कम है। सीबीएसई और सीआईएससीई के कक्षा 12वीं के परिणाम को देखते हुए यूपी बोर्ड के 12वीं के विद्यार्थियों को अच्छे कॉलेजों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलने में मुश्किल होगी।     

विज्ञापन


श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोमदेव सारस्वत का कहना है कि उनके यहां के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के व्यक्तिगत प्राप्तांक गत दो-तीन वर्षों की अपेक्षा कम है। पढ़ने में बहुत अच्छे विद्यार्थी भी 90 फीसदी अंक नहीं पा पाए हैं। अच्छे विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में मेरिट के आधार पर स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाएगा। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों को इस वर्ष भी 12वीं में अच्छे अंक मिले हैं। 
विज्ञापन


एमडी जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रशांत पाठक का कहना है कि सीबीएसई में 12वीं में 95 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों की लंबी कतार है। इनको मेरिट के आधार पर कॉलेजों में पहले प्रवेश मिल जाएगा। बीआरआई इंटर कॉलेज, बिल्हैनी के प्रधानाचार्य राजकुमार कुशवाहा का परिणाम फार्मूले के अनुसार नहीं है। इससे इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को नुकसान भी हुआ है। इन्हें उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश में परेशानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी परेशान, कहा-परीक्षा देकर बेहतर अंक पा सकते थे 
जिले के तमाम मेधावी विद्यार्थियों के हाथ परिणाम देखने के बाद निराशा भी आई है। इनके हाईस्कूल में अंक अच्छे थे, उसकी अपेक्षा इंटरमीडिएट में कम अंक मिले हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वह परीक्षा देकर बेहतर परिणाम ला सकते थे। 

एमडी जैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थी सुमित बघेल को इंटरमीडिएट में 78.40 फीसदी अंक मिले हैं, जबकि हाईस्कूल में इन्होंने 82.17 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इनका कहना है कि परिणाम देखकर निराशा हुई है। इसी विद्यालय के विद्यार्थी अरुण कुमार को 76.2 फीसदी अंक इंटरमीडिएट में मिले हैं, जबकि हाईस्कूल में 82.17 फीसदी अंक मिले हैं। 

इन्होंने भी शिक्षकों के साथ अपना परिणाम साझा किया है। वह भी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा स्निग्धा गोस्वामीको इंटरमीडिएट में 77 फीसदी अंक मिले हैं, जबकि हाईस्कूल में 82 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed