{"_id":"5f21b0158ebc3e63ce2499dc","slug":"up-board-mainpuri-news-agr4526400132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ केंद्रों से परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए कर सकेंगे व्यक्तिगत आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ केंद्रों से परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए कर सकेंगे व्यक्तिगत आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए अग्रसारण केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। जिले में आठ अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो शहर में और छह ग्रामीण अंचल में स्थित हैं।
कोरोना महामारी के बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन का कार्य तेजी के साथ शुरू कर दिया है। जिले में व्यक्ति परीक्षार्थियों के आवेदन के लिए परिषद ने आठ अग्रसारण केंद्र निर्धारित किया है। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण अंचल में राजकीय हाईस्कूल रोशनपुर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानपुरहरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज किशनी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज करहल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घिरोर और रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज नगला हार को व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी पर केवल बालक औरा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी से केवल बालिकाएं आवेदन कर सकेंगी। अन्य सभी केंद्रों से बालक-बालिका दोनों आवेदन कर सकेंगे।