फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board high school and intermediate exams Students Will Over 35 kilometers

यूपी बोर्ड: केंद्रों के लिए लगानी होगी कई किलोमीटर की दौड़, इन स्कूलों में नहीं होगी परीक्षा

Mon, 11 Nov 2019 01:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 11 Nov 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
UP Board high school and intermediate exams Students Will Over 35 kilometers
exam centers in agra file picture
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 154 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वर्ष 2019 की परीक्षा 184 केंद्रों पर हुई थी। गत परीक्षा के मुकाबले 30 केंद्र कम कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2019 की अपेक्षा वर्ष 2020 की परीक्षा में जिले में करीब 4700 परीक्षार्थी कम हुए हैं। वर्ष 2019 में 1,25,977 परीक्षार्थी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजीकृत थे। वर्ष 2020 के लिए 1,21,222 परीक्षार्थियों का पंजीकरण है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय में परीक्षा केंद्रों की सूची चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची के आधार पर 15 नवंबर को शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। जिले में चालू सत्र की परीक्षा के लिए 154 केंद्र बनाए गए हैं। कई विद्यालयों का सेंटर 20 से 35 किलोमीटर दूर हैं। इसमें छात्र ही नहीं छात्राओं का भी सेंटर है।

उदाहरण एक: श्री रामकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज अटा, खेरागढ़ में तांतपुर इंटर कॉलेज तांतपुर और श्री किरोरी स्वामी गंगाधर लाल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का सेंटर डाला गया। इनके बीच की दूरी करीब 35 किलोमीटर है।

खास बात यह है कि दोनों विद्यालयों के छात्रों के साथ छात्राओं का भी सेंटर डाला गया। श्री किरोरी स्वामी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की 52 और इंटरमीडिएट की 24 छात्रों का सेंटर श्री रामकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज में है। तांतपुर इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की 22 और इंटरमीडिएट की 24 छात्राओं का सेंटर है।

उदाहरण दो: श्रीमती वीडी इंटर कॉलेज गढ़ीरामी एत्मादपुर रोड में डॉ. कृष्णसेन इंटर कॉलेज खेरिया, बमरौली का सेंटर डाला गया है। इसकी दूरी करीब 25 किलोमीटर है।

उदाहरण तीन: साकेत विद्यापीठ इंटर कॉलेज, साकेत कॉलोनी, शाहगंज में चाहरवाटी इंटर कॉलेज अकोला का सेंटर डाला गया है। इसकी दूरी भी करीब 20 किलोमीटर है। 

केंद्र निर्धारण नीति में यह व्यवस्था है
केंद्र निर्धारण नीति में वर्ष 2020 के लिए व्यवस्था की गई है कि प्राइवेट परीक्षार्थियों और छात्रों का परीक्षा केंद्र पांच से 10 किलोमीटर की परिधि में और छात्राओं का (जिनका सेल्फ सेंटर नहीं है) केंद्र यथासंभव पांच किलोमीटर की परिधि में बनाया जाए।

यदि किसी को परीक्षा केंद्रों पर कोई आपत्ति या शिकायत है तो इस संबंध में साक्ष्य सहित प्रत्यावेदन कार्यालय में निर्धारित अवधि तक दे सकते हैं। जिला अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति प्रत्यावेदनों पर निर्णय लेगी। -रविंद्र सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed