फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: Half yearly examinations will start from this week

यूपी बोर्डः इस हफ्ते से शुरू हो जाएंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

Mon, 15 Nov 2021 01:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Half yearly examinations will start from this week
आगरा। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं इस हफ्ते से शुरू हो जाएंगी। विद्यालय अपनी व्यवस्था के अनुरूप अलग-अलग तारीखों से परीक्षा शुरू करा रहे हैं। कक्षा नौ की परीक्षाएं इस बार ओएमआर शीट आधारित कराई जाएंगी। विद्यार्थियों को सैंपल पेपर दिखाकर प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके यहां अर्धवार्षिक परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू हो रही हैं। पहले दिन कक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के अलावा कक्षा छह, सात और आठ की परीक्षाएं भी शुरू हाेंगी। कक्षा नौ और 11 की परीक्षाएं 16 नवंबर से शुरू हाेंगी। कक्षा नौ की परीक्षा के लिए ओएमआर शीट छपवा ली गई हैं। विद्यार्थियों को समझा भी दिया गया है कि उन्हें ओएमआर शीट पर कैसे परीक्षा देनी है।
विज्ञापन

श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि उनके यहां कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 16 नवंबर से आयोजित की जाएंगी। कक्षा नौ के विद्यार्थियों को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी है। उन्हें सैंपल पेपर दिखाकर प्रशिक्षण दे दिया गया है। बोर्ड की ओर से 20 नवंबर से परीक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे। परीक्षाएं कुछ पहले से इसलिए करा ली जा रही हैं जिससे कापियों का मूल्यांकन समय से हो जाए। दिसंबर में परीक्षा के अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडी जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जीएल जैन ने बताया कि वह अपने यहां 20 नवंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा कराने की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा में सभी को अनिवार्य रूप से शामिल होने के लिए कहा जा रहा है। इस बार अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक बोर्ड को भेजे जाएंगे। ओएमआर शीट पर परीक्षा देने के लिए कक्षा नौ के विद्यार्थियों को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed