फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up Board examination

बोर्ड परीक्षा: मूल्यांकन की भी होगी ऑनलाइन निगरानी

Mon, 09 Mar 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
up Board examination
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा संपन्न होने के साथ ही अब अधिकारी मूल्यांकन कार्य की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य की भी ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2020 की यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर ऑनलाइन निगरानी के लिए सीसीटीवी और राउटर की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस ने निर्धारित सभी चार मूल्यांकन केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने कॉलेज के सीसीटीवी आदि पूरी तरह से व्यवस्थित रखें। जिन कक्षों में मूल्यांकन किया जाए वहां कैमरे चालू रहें। वहीं भंडार कक्ष में भी कैमरों को चालू रखा जाए।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त प्रत्येक परीक्षक का विवरण भी ऑनलाइन जारी किया गया है। परीक्षक ने प्रतिदिन कितनी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। इसकी जानकारी भी मूल्यांकन प्रभारी को प्रतिदिन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी पड़ेगी। इसी के अनुसार परीक्षक को मूल्यांकन की धनराशि भी आवंटित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की उम्मीद
जिले में हाईस्कूल की पांच लाख और इंटरमीडिएट की तीन लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि होली के बाद उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचना शुरू हो जाएंगीं। उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन केंद्रों पर डबल लॉक में रखवाने की व्यवस्था की गई है।
परीक्षकों के लिए व्यवस्थाएं पूरी रखें
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी मूल्यांकन केंद्रों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र पर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मूल्यांकन केंद्र पर प्रत्येक कक्ष में पीने के पानी की व्यवस्था, पंखे व उचित प्रकाश की व्यवस्था होना जरूरी है।

शासनादेश के तहत मूल्यांकन का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। 12 मार्च से 14 मार्च तक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएंगीं। ऑनलाइन निगरानी के लिए सीसीटीवी और राउटर की व्यवस्था की गई है।
डॉ. मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed