{"_id":"5e5959ab8ebc3ef3d25dea76","slug":"up-board-examination-mainpuri-news-agr431721549","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित और विज्ञान की परीक्षा के लिए और सख्त हुआ पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित और विज्ञान की परीक्षा के लिए और सख्त हुआ पहरा
विज्ञापन
28एमएनपी-26-इंटरमीडिएट इतिहास की परीक्षा देकर निकलती छात्राएं
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बोर्ड परीक्षा में शनिवार को होने वाली गणित और विज्ञान की परीक्षा के लिए निगरानी और सख्त हो गई है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर शनिवार की परीक्षा के लिए कुछ बदलाव किए हैं। एक ओर जहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट बढ़ा दिए गए हैं तो वहीं सुपर जोनल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं।
शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान और द्वितीय पाली में इंटर की गणित व जीव विज्ञान की परीक्षा होनी है। परीक्षा में नकल माफिया गड़बड़ी न कर सकें, इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। शनिवार की परीक्षा के लिए कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा के लिए जहां 52 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं तो वहीं सुपर जोनल अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। इसमें तहसीलवार मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा, अपर जिलाधिकारी बी. राम, जिला विकास अधिकारी पीके राय और उपायुक्त एनआरएलएम रंजीत सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए एक घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंचेंगे। इसके साथ-साथ छह सचल दस्ते परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए क्रियाशील रहेंगे। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल, संयुक्त निदेशक अभियोजन डीके मिश्रा व समस्त एसडीएम मौजूद रहे।