{"_id":"5e31c0868ebc3e4add5fe54d","slug":"up-board-examination-mainpuri-news-agr427026017","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचे प्रश्न पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में पहुंचे प्रश्न पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र प्राप्त होने के साथ ही अब प्रश्नपत्र भी जनपद में पहुंच गए हैं। प्रश्नपत्रों को कड़ी निगरानी के बीच रखवाया गया है। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। जिले में 64597 परीक्षार्थियों के लिए 91 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार को जिले में प्रश्नपत्र पहुंच गए। प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है। फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रवेशपत्र परीक्षा केंद्रों पर भेजने का कार्य किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिन पहले सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने केंद्रों पर अधूरी व्यवस्थाओं को शीघ्र पूरा कराएं।
कक्ष निरीक्षक ड्यूटी सूची जमा करें
जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार ने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि वे कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए सूची के साथ परीक्षा ड्यूटी कार्ड संलग्न कर उनके कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिससे कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी समय से लगाई जा सके।