{"_id":"5e2f205e8ebc3e4b542c31df","slug":"up-board-examination-mainpuri-news-agr4266958178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल पर नकेल: 19 सेक्टर में बांटा जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल पर नकेल: 19 सेक्टर में बांटा जिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए जिम्मेदार अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। जिले में निर्धारित 91 परीक्षा केंद्रों को 19 सेक्टरों में बांटा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर इन सेक्टरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए काम शुरू हो गया है। 18 फरवरी से शुरू होने जा रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर जिलाधिकारी के निर्देशन में तैयारी शुरू कर दी है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षा को निर्धारित 91 केंद्रों के लिए 19 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देशन में सेक्टर मजिस्ट्रेट तय किए जाएंगे। इसके लिए कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सूत्रों की मानें तो बताया गया है कि सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार के अतिरिक्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर शीघ्र ही जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी जाएगी।
हर केंद्र पर रुकेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
सचिव माधयमिक शिक्षा परिषद के स्पष्ट निर्देश हैं कि सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले ही अपने क्षेत्र में पहुंच जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर वह 20 से 30 मिनट प्रत्येक परीक्षा में रुकेंगे। वहां की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही जरूरत पड़ने पर नकल के लिए सर्च भी कराएंगे।
सेक्टर निर्धारण का काम शुरू
जिलाधिकारी के निर्देशन में सेक्टर निर्धारण का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी की सहमति के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों की तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सर्वेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक