फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP board exam starts with Hindi paper

Agra News: हिंदी के पेपर के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू

Thu, 22 Feb 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 Feb 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
UP board exam starts with Hindi paper
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा बृहस्पतिवार को को आगाज हो गया। पहले दिन कड़ी निगरानी के बीच पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा में सख्ती के चलते पहले दिन 3011 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी अधिकारी भ्रमण पर रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई।
विज्ञापन



प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा के लिए सुबह से सात बजे से ही परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू कर दिया था। सघन तलाशी के बाद परीक्षर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिलाया गया। सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक प्रथम पाली की परीक्षा का आयोजन हुआ। यूपी बोर्ड परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी का प्रश्नपत्र था। परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र बहुत ही सरल था अच्छे अंक प्राप्त होंगे। वहीं दूसरी पाली में भी इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा देकर लौटे तो उनके चेहरे पर भी खुशी नजर आई।
विज्ञापन


हाईस्कूल परीक्षा के दौरान हिंदी विषय में पंजीकृत 33000 परीक्षार्थियों में से 29997 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। वहीं 3003 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि प्रथम पाली में ही प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 11 परीक्षार्थियों में से मात्र तीन परीक्षार्थी उपस्थित हुए। आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच स्थानों से की गई ऑनलाइन निगरानी
यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी पांच स्थानों से ऑनलाइन की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित ऑनलाइन निगरानी कक्ष से राहुल गुप्ता की देख रेख में 10 शिक्षकों ने 10 कंप्यूटर से जिले के सभी 99 केंद्रों की निगरानी की। एडीआईओएस रघुराज सिंह पाल भी कंप्यूटर कक्ष से पल-पल की जानकारी लेते रहे।



केंद्रों पर रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम
जिले के प्रत्येक केंद्र पर चार-चार सशस्त्र पुलिसकर्मी तैनात रहे। क्षेत्रीय थाने की पुलिस पूरी परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रही। वहीं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ क्षेत्राधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।




प्रश्नपत्र बहुत ही सरल था। ओएमआर को भरनेे में थोड़ी समस्या आई। पेपर बहुत अच्छा हुआ है। आगे की पेपर भी अच्छे होेंगे। इसके लिए तैयारी जारी है। - पायल



परीक्षा से पहले लग रहा था कि किस प्रकार से पेपर हल होगा। लेकिन परीक्षा देने पहुंचे तो पेपर बहुत ही अच्छा हुआ। मन में जो दबाव था वह दूर हो गया। हिंदी का पेपर अच्छा हुआ। - जान्हवी मिश्रा



पहलीबार किसी बोर्ड की परीक्षा में बैठ रही थी। इसलिए मन में बहुत ही घबराहट थी। परीक्षा देकर मन की कमजोरी दूर हो गई। पेपर बहुत ही अच्छा हुआ। - अनामिका गुप्ता




घर से परीक्षा के लिए पहुंची थी तो मन में बहुत घबराहट थी कि कैसी परीक्षा होगी। लेकिन शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा देने से बहुत ही सुखद महसूस कर रही हूं। - छवि कश्यप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed