{"_id":"604b21048ebc3e590a0044bf","slug":"up-board-exam-copy-reached-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: फिरोजाबाद में दो लाख 20 हजार उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची, इस बार पिन की जगह धागे की सिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: फिरोजाबाद में दो लाख 20 हजार उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची, इस बार पिन की जगह धागे की सिलाई
Fri, 12 Mar 2021 01:52 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:52 PM IST
सार
- हर उत्तर-पुस्तिका पर होगी कोडिंग
- पिन की जगह इस बार है धागे की सिलाई
विज्ञापन
यूपी बोर्ड।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियों में अब तेजी आ गई है। जनपद में हाईस्कूल परीक्षा के लिए दो लाख 20 हजार उत्तर-पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। इसी सप्ताह इंटरमीडिएट की करीब दो लाख उत्तर-पुस्तिकाएं आना बाकी है। नकल रोकने के लिए बोर्ड ने हर उत्तर-पुस्तिका पर अलग-अलग कोड अंकित है। उत्तर पुस्तिकाओं की खासियत है कि उन्हें धागे से सिला गया है। पिन लगी होने पर पेज बदले जाने की शिकायतों के कारण बोर्ड ने इस बार यह कदम उठाया है।
आगामी 24 अप्रैल से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जनपद में 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 84 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं को पीडी जैन इंटर कॉलेज कॉलेज में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। हाईस्कूल की परीक्षा के लिए करीब दो लाख 24 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की डिमांड भेजी गई थी। उनमें दो लाख 20 हजार उत्तर-पुस्तिकाएं पहुंची हैं। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए दो लाख उत्तर-पुस्तिकाओं की डिमांड भेजी है।
फिरोजाबाद: नए वित्तीय वर्ष में चहुंमुखी विकास कार्यों पर नगर निगम प्रशासन का फोकस, मेयर ने गिनाईं योजनाएं
विज्ञापन
यह जल्द ही आने की उम्मीद है। अभी तक परीक्षा में पिन लगी कॉपियां प्रयोग में आती रही हैं। इन कॉपियों की पिन निकालकर पेज बदल दिए जाते थे। इसे रोकने के लिए कॉपियों की धागे से सिलाई की गई है। इससे पेजों को निकालना आसान नहीं होगा। परीक्षा के बाद कॉपियों का संकलन करने के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं।

Trending Videos
नंबर से बांटी जाएंगी उत्तर-पुस्तिका
फिरोजाबाद। उत्तर-पुस्तिकाओं को नंबर से वितरित किया जाएगा। ताकि पता चल सके कि कौन सी उत्तर-पुस्तिका किस विद्यालय में पहुंची है। कई बार उत्तर-पुस्तिकाएं विद्यालय से बाहर लिखते हुए पकड़ी गई हैं। मगर पता नहीं चल सका है कि वह उत्तर-पुस्तिका कहां थी।
डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद ने कहा कि हाईस्कूल की करीब दो लाख 20 हजार उत्तर-पुस्तिकाएं आ गई हैं। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं आने के बाद इनको केंद्र तक पहुंचने की कार्रवाई की जाएगी। अभी उत्तर-पुस्तिकाओं को सुरक्षा में रखवाया गया है।