फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board exam centres to be decided by December 30

Agra News: 30 दिसंबर तक होगा यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण

Sun, 02 Nov 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
UP Board exam centres to be decided by December 30
मैनपुरी। वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्र का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाएगा। शासनादेश के अनुसार 30 दिसंबर तक सारी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शासनादेश जारी होते ही जिला विद्यालय अधीनस्थों को तैयारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र निर्धारण की संपूर्ण कार्यवाही 10 नवंबर से 30 दिसबंर तक ऑनलाइन सम्पन्न की जाएगी। बताया कि विद्यालयों के भौतिक संसाधन संबंधी विवरण 10 नवंबर तक अपलोड किए जाएंगे। जिले की छह तहसीलों में गठित समितियों द्वारा भौतिक सत्यापन 17 नवंबर तक किया जाएगा। जिले में सत्यापित आख्या ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर रखी गई है। बताया कि परिषद ऑनलाइन चयनित केंद्रों की प्रथम सूची 27 नवंबर तक जारी करेगी।
विज्ञापन



ऑनलाइन आपत्ति 4 दिसंबर तक ली जाएंगी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कॉलेज से प्रथम सूची के बाद आपत्तियां चार दिसंबर तक ली जाएंगी। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण 11 दिसंबर तक किया जाएगा। अनुमोदित केंद्र सूची परिषद की वेबसाइट पर 17 दिसंबर तक अपलोड की जाएगी। यदि किसी को पुनः आपत्ति हो तो वह 22 दिसंबर तक ऑनलाइन दर्ज कर सकेगा। अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की सूची 30 दिसंबर तक जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डीएम द्वारा नामित समितियां करेंगी निगरानी
डीआईओएस ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति तथा तहसील स्तरीय सत्यापन समितियां पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्धारित समय सीमा में ऑनलाइन प्रक्रिया में भाग लें और किसी भी प्रकार की आपत्ति अथवा सुझाव पोर्टल पर समय से दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed