फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board Exam 2024 Supervisors will check centers before exam

UP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा से पहले पर्यवेक्षक करेंगे केंद्रों की जांच, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

Fri, 26 Jan 2024 11:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jan 2024 11:22 AM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। कोई कमी मिलने पर उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
 

विज्ञापन
UP Board Exam 2024 Supervisors will check centers before exam
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : AZAMGARH

विस्तार

यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों की अंतिम जांच की जाएगी। शासन के स्तर से संयुक्त शिक्षा निदेशक (महिला) शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में तैनात डॉ. मुकेश अग्रवाल को पर्यवेक्षक बनाया है। पहली बार परीक्षा केंद्र बने स्कूलों पर जांच के दौरान नजर रहेगी।
विज्ञापन


22 फरवरी से हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है। परीक्षा केंद्रों की रिपोर्ट से शासन संतुष्ट नजर नहीं आ रहा। इसलिए परीक्षा से पहले केंद्रों की अंतिम जांच के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। आगरा में परीक्षा केंद्रों की जांच डॉ. मुकेश अग्रवाल करेंगे, वह आगरा में संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर कार्य कर चुके है। इस वजह से परीक्षा केंद्र संचालकों में हलचल है।
विज्ञापन


इस बार करीब 171 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जिनमें कई नए स्कूल भी शामिल है। डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का जल्द निरीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। जो स्कूल पहली बार केंद्र बने है, उनको भी देखा जाएगा। कोई कमी मिलने पर उसे दूर कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed