फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam 2022 School Center Distence 100 KM Malpura To Jaitpur Kalan

यूपी बोर्ड परीक्षा: सौ किलोमीटर दूर बनाया इस विद्यालय का परीक्षा केंद्र, आपत्ति दर्ज कराकर बदलवाने की मांग

Wed, 12 Jan 2022 11:01 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jan 2022 11:01 AM IST
सार

परीक्षा केंद्र के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 13 जनवरी तक आपत्तियां दी जा सकती हैं। इसके बाद उनपर निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
Up Board Exam 2022 School Center Distence 100 KM Malpura To Jaitpur Kalan
यूपी बोर्ड परीक्षा के बनाए केंद्र की दूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2022 के लिए केंद्रों की सूची जारी होने के बाद मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक दिन में 35 से अधिक आपत्तियां पहुंच गई हैं। इनमें परीक्षा केंद्र दूर बनाए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए केंद्र बदले जाने की मांग की गई है। बीएम उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मलपुरा का केंद्र करीब 100 किलोमीटर दूर जनता इंटर कॉलेज, जैतपुर कलां में पड़ा है। 

विज्ञापन

सौ किलोमीटर की दूरी
बीएम उपाध्याय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपनी आपत्ति में विद्यालय से परीक्षा केंद्र की दूरी 150 किलोमीटर दूर बताई है। हालांकि गूगल मैप पर मलपुरा बाजार से जैतपुर कलां के बाजार तक की दूरी करीब 100 किलोमीटर दिखा रहा है। श्री नवल सिंह इंटर कॉलेज, सोंरा, सैंया के प्रधानाचार्य की शिकायत है कि विद्यालय की छात्राओं का केंद्र 20 किलोटर से अधिक दूरी पर एसएचएसडी इंटर कॉलेज, कागारौल और ग्राम समाज इंटर कॉलेज, अयेला में डाला गया है। 
विज्ञापन

कई किलोमीटर दूर हैं केंद्र
प्रिंस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के मुताबिक उनके यहां के हाईस्कूल के विद्यार्थियों का केंद्र कालीचरण इंटर कॉलेज व इंटर के विद्यार्थियों का केंद्र एपी इंटर कॉलेज में है, दोनों की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। श्री जमुना प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बहेंटा, दिगनेर के प्रधानाचार्य की शिकायत है कि उनके यहां के विद्यार्थियों का केंद्र 30 से 35 किलोमीटर दूर बनाया गया है। जवाहर इंटर कॉलेज, डौकी के प्रधानाचार्य की आपत्ति है कि उनके विद्यार्थियों का केंद्र 35 किलोमीटर दूर बनाया गया है। एसएएस एजूकेशनल इंस्टीट्यूट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी जुल्ला, मुरकिया, सैंया के प्रधानाचार्य के मुताबिक उनके यहां के विद्यार्थियों केंद्र 20 किलोमीटर दूर श्री ईश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज, नगला तेजा सैंया में बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला समिति आपत्तियों का निस्तारण करेगी। 13 जनवरी तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...
युवती से सामूहिक दुष्कर्म: ब्लॉक प्रमुख के मोबाइल की होगी फॉरेंसिक जांच, वीडियो बनाकर किया था ब्लैकमेल, अदालत में दिया बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed