फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP board exam 2022 class 12th girl student commits suicide by jumping Yamuna river in Mathura before intermediate exam

मथुरा: यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा ने यमुना नदी के पुल से लगाई छलांग, गोताखोरों ने निकाली लाश

Thu, 24 Mar 2022 11:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 11:23 AM IST
सार

छात्रा परीक्षा से एक दिन पहले शाम को बाजार से कुछ सामान लेने की कहकर घर से गई थी, जिसके बाद वह घर वापस नहीं आई। परिवार वाले उसे तलाशते हुए यमुना नदी के पुल पर पहुंचे, जहां उन्हें छात्रा की चप्पल पड़ी मिलीं।

विज्ञापन
UP board exam 2022 class 12th girl student commits suicide by jumping Yamuna river in Mathura before intermediate exam
छात्रा अंजलि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर यमुना पुल से 12वीं की छात्रा ने बोर्ड परीक्षा से पूर्व ही यमुना में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार की सुबह शव को यमुना से बाहर निकाला। आसपास भीड़ एकत्रित हो गई। यमुना पुल पर खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना यमुनापार के लक्ष्मी नगर चौकी के नए यमुना पुल पर बुधवार की रात लक्ष्मीनगर निवासी राजेश की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि घर से सामान लेने के लिए बाजार की कहकर गई थी। काफी देर बाद जब अंजलि बाजार से नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परिजन खोजबीन करते हुए यमुना पुल पर आए तो अंजलि की चप्पल पुल पर पड़ी मिली, जिससे परिजनों को शक हो गया कि उसने यमुना में छलांग ली है।
विज्ञापन

सुबह मिली छात्रा की लाश 

खोजबीन के लिए रात से ही गोताखोर ओमप्रकाश, रंजीत और पुष्पेंद्र नाव से जाल डालकर प्रयास करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सुबह गोताखोरों ने फिर से यमुना में उतर कर खोजबीन की तो पुल से 100 मीटर दूरी पर उसकी लाश को ढूंढ निकाला, जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। बेटी का शव देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। यमुना पुल पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। दोनों तरफ से वाहनों की लंबी लाइन लग जाने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पता चला आत्महत्या करने के कारण  

प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रास्ता साफ कराया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि मृतका एमटीएस स्कूल की छात्रा थी। उसकी आज इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए घर पर ही अपनी तैयारी कर रही थी। उसके पिता होमगार्ड में कार्यरत है। आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed