फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Board Exam 2020 4931 Student Quits Maths Paper

Up Board Exam 2020: 4931 छात्रों ने छोड़ी हाईस्कूल गणित की परीक्षा

Wed, 26 Feb 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
Up Board Exam 2020 4931 Student Quits Maths Paper
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की गणित विषय परीक्षा में जिले में 4931 और मंडल में 15,693 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अब तक 36,009 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा से दूरी बना चुके हैं। हाईस्कूल के 19,251 और इंटरमीडिएट के 16,758 परीक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन


 हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा पहली पाली में हुई। जिले में 43,619 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, इसमें से 38,688 उपस्थित और 4931 अनुपस्थित रहे। गणित विषय की परीक्षा में जिले में कोई नकलची नहीं पकड़  में आया। परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए थे। जिला व मंडलीय मॉनीटरिंग सेल से भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखा गया। 
विज्ञापन


ज्यामिति व क्षेत्रमिति के प्रश्नों में उलझे परीक्षार्थी  
हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थियों की प्रश्नपत्र के संबंध में मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। कुछ परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र आसान लगा तो कुछ को ज्यामिति व क्षेत्रमिति के प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई। निर्मेय की रचनाओं में भी परीक्षार्थी उलझे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसी वैदिक इंटर कॉलेज के छात्र अफरोज ने बताया कि पढ़े हुए प्रश्न ही पूछे गए थे, इससे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। ब्रज पब्लिक स्कूल के आयुष गुप्ता ने बताया कि रचना पर आधारित प्रश्न कठिन लगे।

आरबीएस इंटर कॉलेज की छात्रा काजल गुप्ता और साहिबा के मुताबिक प्रश्न को पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही पूछे गए थे, बड़े प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई।

श्री रामकृष्ण इंटर कॉलेज के छात्र अनिल यादव व अनुराग को गणित का प्रश्नपत्र आसान लगा था। इनका कहना है कि गणित के प्रश्नपत्र को लेकर डर था, यह अच्छा गया। 

चार परीक्षा केंद्रों को नोटिस, कैमरे बंद पाए गए 
जनपदीय मॉनीटरिंग सेल में हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान और परीक्षा खत्म होते ही सीसीटीवी कैमरे ऑफ मिलने पर चार केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है। इनसे जवाब तलब किया गया है। मां चद्रावली रामजीलाल इंटर कॉलेज, नगला बहरावती, फतेहपुर सीकरी और हेत सिंह इंटर कॉलेज, शमसाबाद में परीक्षा के दौरान कैमरे बंद पाए जाने पर मॉनीटरिंग सेल से फोन करके कैमरे ऑन कराए गए।

धरम अमरदीप इंटर कॉलेज, शमसाबाद के कैमरे सुबह नौ बजे के बाद ऑफ हो गए। वहीं, जगन सिंह इंटर कॉलेज, नदौता के कैमरे परीक्षा खत्म होते ही बंद हो गए। मॉनीटरिंग सेल से केंद्र व्यवस्थापक को फोन भी किया गया, पर फोन उठा नहीं। इन सभी कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed