फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: 4250 Inter students could not give practical exam

यूपी बोर्ड : प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाए इंटर के 4250 परीक्षार्थी

Sat, 30 Apr 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
UP Board: 4250 Inter students could not give practical exam
आगरा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं जिले में संपन्न हो चुकी हैं। 4250 परीक्षार्थी अभी परीक्षा देने से रह गए हैं। इसमें अनुपस्थित परीक्षार्थी भी शामिल हैं। अधिकतर परीक्षार्थी परीक्षकों के न आने से प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाए हैं।
विज्ञापन

इस बार प्रायोगिक परीक्षाएं लिखित परीक्षा संपन्न होने के बाद कराई गईं। जिले में पहले चरण में 20 से 27 अप्रैल से प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 146 केंद्रों पर किया गया। निर्धारित समय पर प्रायोगिक परीक्षा संपन्न न हो पाई। 13 हजार से अधिक परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा देने से रह गए थे। बोर्ड से बात करके एक दिन का समय बढ़वाया गया, इसके बाद भी परीक्षकों के न पहुंचने और परीक्षार्थियों के अनुपस्थित रहने की वजह से 4250 की प्रायोगिक परीक्षा नहीं हो पाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि बोर्ड सचिव को जो परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उनकी जानकारी दे दी है। बोर्ड स्तर से जो तारीख निर्धारित की जाएगी, उसमें छूटे हुए परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। तारीख जारी होने के बाद विद्यालयों के माध्यम से संबंधित परीक्षार्थियों को सूचित भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed