UP Board 2025: उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन शुरू...कॉपियों में जवाब के साथ निकल रहे नोट, लगाई जा रही ये गुहार
UP Board 10th, 12th Result: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। पहले दिन कई कॉपियों से नोट भी निकले। छात्र लिख रह हैं कि सर पैसे मिल जाएं, तो पास कर देना।
परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इसके साथ ही कई काॅपी में बच्चों ने पास करने की गुजारिश की थी। अधिकतर मूल्यांकन केंद्रों पर मुख्य परीक्षक और परीक्षक अनुपस्थित रहे। पहले दिन इन्हें चेतावनी देकर छ़ोड़ा गया। आरबीएस कॉलेज पर समय पर पुलिस फोर्स नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताई गई।
ये भी पढ़ें - Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिस संजलि को जला दिया था जिंदा...परिवार की आज ये हालत, संजो रखी हैं यादें
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी की जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल...गुस्से पर नहीं कर सका काबू, एक शक में उजड़ गया परिवार
राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पहले दिन मूल्यांकन में जो परीक्षक उपस्थित नहीं हुए उन्हें चेतावनी दी गई है। अगर बृहस्पतिवार को भी परीक्षक अनुपस्थित रहे तो जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया जाएगा। ऐसे परीक्षकों पर कार्रवाई हो सकती है।
ये भी पढ़ें - Sanjali Murder Case: पेट्रोल डालकर जिंदा जला दी थी संजलि, छह साल बाद दो दोषियों को आजीवन कारावास
परिणाम घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की वेबसाइट के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र यहां क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर सकते हैं। पंजीकरण करने के बाद आपको परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट मिलती रहेगी। परिणाम जारी होने पर आपको नोटिफिकेशन भी भेजा जाएगा, जिससे आप सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
10वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
12वीं के छात्र यहां पंजीकरण करें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल आनंद ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद के सभी चारों मूल्यांकन केंद्रों पर बृहस्पतिवार से शिक्षक बांह में काली पट्टी बांधकर मूल्यांकन कार्य करेंगे। उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, निशुल्क चिकित्सा भत्ता, धारा 12, 18 और 21 की पुन:बहाली, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण आदि मांग शामिल हैं।