{"_id":"62041bf37a08f66d8a27dc26","slug":"up-board-150-seating-arrangements-329-candidates-allotted-agra-news-agr523852978","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्र बढ़े नहीं, आवंटन घटा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्डः परीक्षा केंद्र बढ़े नहीं, आवंटन घटा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जारी की गई प्राथमिक सूची के आधार पर आपत्ति दर्ज कराने वाले विद्यालयों को राहत नहीं मिल पाई है। बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की गई अंतिम सूची में भी विद्यालयों में धारण क्षमता के अनुरूप अधिक परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। विक्टोरिया इंटर कॉलेज, घटिया आजम खां में एक पाली में 150 परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था है। हाईस्कूल के 234 व इंटरमीडिएट के 329 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए गए हैं। कुल 553 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है।
केंद्रों की प्राथमिक सूची जारी होने के बाद विक्टोरिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मोहन सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर विद्यालय की वस्तुस्थिति से अवगत कराया था। यह बताया था कि एक पाली में 150 परीक्षार्थी ही बैठ सकते हैं। विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं, लेकिन तार बंदरों ने काट डाले हैं। एमडी जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मोती कटरा के प्रधानाचार्य डॉ. संजय बंसल ने लिखकर दिया था कि उनके यहां 225 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था है, 339 परीक्षार्थी आवंटित कर दिए हैं।
श्री महात्मा कपिलदेव इंटर कॉलेज, अरहेरा के प्रधानाचार्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लिखकर दिया था कि उनके यहां एक पाली में 150 परीक्षार्थियों के ही बैठने की व्यवस्था है। विद्यालय में 547 परीक्षार्थियों का केंद्र बनाया गया है। इसमें हाईस्कूल के 275 और इंटरमीडिएट के 272 परीक्षार्थी हैं। इसी तरह चित्रगुप्त हायर सेकेंडरी स्कूल में 220 परीक्षार्थियों की बैठने के इंतजाम हैं, यहां 470 परीक्षार्थी आवंटित किए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के 352 व इंटरमीडिएट के 118 परीक्षार्थी डाले गए हैं।
विज्ञापन
जिले में बोर्ड की ओर से 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिला केंद्र निर्धारण समिति ने परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाई नहीं है। जिन विद्यालयों में अधिक समस्या है, उनका समाधान किया जाएगा। परीक्षार्थी ज्यादा होंगे तो दूसरे केंद्रों पर समायोजित किया जाएगा। - मनोज कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक