फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board 10th 12th Result 2020: Toppers of UP Board 12th Class from etah

UP Board Result 2020: इंटर में छात्राओं और हाईस्कूल में छात्रों ने फहराया परचम, ये हैं एटा के टॉपर

Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jun 2020 12:16 AM IST
सार

  • इंटरमीडिएट में जाह्नवी 461 अंक पाकर जिला टॉप किया
  • हाईस्कूल में एमजीएचएम मारहरा के यशपाल रहे प्रथम

विज्ञापन
UP Board 10th 12th Result 2020: Toppers of UP Board 12th Class from   etah
हाईस्कूल टॉपर यशपाल, इंटर टॉपर जाह्नवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा जिले में यूपी बोर्ड की इंटर परीक्षा परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में छात्रों का दबदबा रहा। इंटर के पहले चार टॉपर्स पर बेटियां है। इतना ही नहीं जिले की टॉप टेन सूची में आए 13 मेधावियों में नौ छात्राएं हैं। वहीं हाईस्कूल के टॉप टेन के 14 मेधावियों में आठ छात्र हैं।

विज्ञापन


बीते वर्ष की तुलना में यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। प्रदेश में 39वें नंबर पर रहे जिले में हाईस्कूल के 84.03 प्रतिशत बच्चे पास हुए। बीते वर्ष प्रदेश सूची में 48वें नंबर पर रहे जिले में हाईस्कूल का रिजल्ट 79.12 रहा था। इंटर रिजल्ट में 55वें नंबर पर रहे जिले में इस बार 73.12 प्रतिशत परीक्षा पास हुए हैं।
विज्ञापन



हाईस्कूल में एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा के यशपाल सिंह 91.5 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, 91 प्रतिशत अंक पाकर जनता इंटर कॉलेज अवागढ़ की अपूर्वा जैन द्वितीय एवं एसजेडीएचएस उमावि परधनापुर के अनिरुद्ध प्रताप सिंह 90.83 प्रतिशत अंक पाकर जिले में तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में जनता इंटर कॉलेज कैल्ठा का दबदबा रहा। पहले दो टापर्स इसी विद्यालय के हैं। यहां की जाह्नवी 92.2 प्रतिशत अंक पाकर टॉपर बनीं। बुशरा खान 88.8 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहीं। एमजीएचएम मारहरा की दिव्या साहू ने 86.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।  
विषम परिस्थितियों में की पढ़ाई

हाईस्कूल टॉपर यशपाल सिंह राजपूत ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई की। वो 10 किलोमीटर दूर स्थित गांव जारथर से कॉलेज पढ़ने जाते हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिश्रम एवं परिवार को दिया। कहते हैं कि काम से समय मिलने पर वो पढ़ाई करते थे। यशपाल को क्रिकेट खेलना पसंद है। रोहित शर्मा उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। 

इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हूं : अपूर्वा

हाईस्कूल की सेकेंड टॉपर अपूर्वा जैन इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। गणित और अंग्रेजी में रुचि रखने वाली छात्रा को विज्ञान से डर लगता है। बैडमिंटन खेलना व संगीत सुनना, डांस और सिंगिंग भी पसंद है। कहानी पढ़ना अच्छा लगता है। पढ़ाई में मां का पूरा सहयोग मिलता है। स्कूल की पढ़ाई से ही सफलता मिली है। 
 

आईएएस बनने का है सपना 

इंटर टॉपर छात्रा जाह्नवी हाईस्कूल में भी टॉप टेन सूची में थी। उनका पसंदीदा विषय हिंदी है। जाह्नवी ने ट्यूशन नहीं पढ़ी। बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा लगवाए एक्स्ट्रा क्लॉसेस से बहुत मदद मिली। जाह्नवी का सपना आईएएस बनना है। डांस-सिंगिंग में भी उनकी रुचि है।
 
डॉक्टर बनना चाहती हैं बुशरा 

जिले में दूसरे स्थान पर रही बुशरा खान डॉक्टर बनकर समाजसेवा करना चाहती हैं। छात्रा के पिता नवीद राज खां किसान हैं। एएमयू से गणित में पीएचडी कर चुकी बड़ी बहन यासमीन को प्रेरणा बताने वाली बुशरा ने पढ़ाई समय से और रुचि के आधार पर की। फिजिक्स को कठिन एवं बायो को सरल विषय बताती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed