फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Board: 1.72 Lakh Students Are Atill Away From Classrooms

यूपी बोर्ड: अभी भी कक्षाओं से दूर हैं 1.72 लाख विद्यार्थी, छात्रों की कम संख्या से प्रैक्टिकल कराने में परेशानी

Mon, 14 Dec 2020 10:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 14 Dec 2020 10:07 AM IST
सार

  • मथुरा के 540 विद्यालयों में 1,57,641 विद्यार्थी पंजीकृत
  • फिरोजाबाद के 566 विद्यालयों में 1,79,077 विद्यार्थी पंजीकृत
  • मैनपुरी के 497 विद्यालयों में पंजीकृत 1,23,313 

विज्ञापन
UP Board: 1.72 Lakh Students Are Atill Away From Classrooms
यूपी बोर्ड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश (यूपी) बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की कक्षाओं में उपस्थिति उम्मीद के अनुरूप नहीं बढ़ रही है। जिले के करीब 1.72 लाख विद्यार्थियों ने अभी तक स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए उपस्थिति नहीं दर्ज कराई है। छात्रों की संख्या कम होने से विद्यालयों में अभी प्रैक्टिकल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय से दस दिसंबर को बोर्ड को भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक आगरा के 1045 विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक 2,83,792 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। इसमें से करीब 1.14 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों ने स्कूल भेजने के लिए सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन



स्कूलों में उपस्थिति महज 1.11 लाख विद्यार्थियों ने ही दर्ज कराई है। आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का कहना है कि आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट वर्क पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को बार-बार संदेश भेजा जा रहा है। इसके बाद भी वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। बोर्ड को अर्द्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी करना चाहिए। इसमें शामिल होने के बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के बाकी जिलों में भी 50 फीसदी से कम उपस्थिति
आगरा के अलावा मंडल के बाकी जिलों में भी पंजीकरण के अनुपात में 50 फीसदी छात्र-छात्राएं भी कक्षाओं में पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। मथुरा के 540 विद्यालयों में 1,57,641 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, कक्षाओं में पढ़ाई करने वालों की संख्या 55,224 है।

काम की खबर: आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल मिलेगी सुरक्षा, 70 चौराहों पर लगेंगे पैनिक बटन

फिरोजाबाद के 566 विद्यालयों में 1,79,077 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, कक्षाओं में उपस्थिति 73,905 की है। मैनपुरी के 497 विद्यालयों में पंजीकृत 1,23,313 में से महज 45,116 ही स्कूलों में पढ़ने के लिए पहुंच रहे हैं। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल का कहना है कि अभिभावकों की सहमति देने के बाद ही विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़ाई करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed