फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up block pramukh chunav 2021 election: Result Of Firozabad Blocks Bjp Won Two Seats

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: फिरोजाबाद के चार ब्लॉकों में भाजपा, दो पर निर्दलीय जीते, नए चेहरे चुने

Sat, 10 Jul 2021 05:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Jul 2021 05:42 PM IST
सार

दो ब्लॉकों में निर्दलीय जीतने में सफल रहे। छह ब्लॉकों में नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। 
जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर भी भाजपा भारी पड़ी। 

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election: Result Of Firozabad Blocks Bjp Won Two Seats
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: शिकोहाबाद से प्रिया यादव जीतीं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के छह ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को संपन्न हो गया। छह मे से चार ब्लॉकों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना परचम फहराया है। लेकिन दो ब्लॉकों में निर्दलीय जीतने में सफल रहे। छह ब्लॉकों में नए चेहरों ने जीत दर्ज की है। 

विज्ञापन


जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर भी भाजपा भारी पड़ी। भाजपा ने इस बार ज्यादातर नए चेहरों पर ही दांव खेला था। फिरोजाबाद के नौ ब्लॉकों में तीन ब्लॉकों में भाजपा के निर्विरोध निर्वाचन हो जाने के कारण छह ब्लॉकों में मतदान शनिवार को हुआ था। जिले के सभी छह ब्लॉकों में सुबह आठ बजे से पुलिस फोर्स सक्रिय हो गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान करने वाले बीडीसी सदस्यों को ब्लॉक तक लाया गया। सघन तलाशी एवं जांच पड़ताल के बाद ब्लॉकों में मतदान के लिए अंदर जाने दिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी डा. लक्ष्मीनारायन यादव के सदस्य सुबह ही ब्लॉक में पहुंच गए। सपा प्रत्याशी डा. इंद्रपाल गुर्जर के वोटर एक-एक कर अंदर प्रवेश किया। काफी कश्मकशपूर्ण चुनाव में भाजपा के डा.लक्ष्मीनारायन यादव 59 वोट पाकर जीत हासिल की। डा. इंद्रपाल गुर्जर को 49 वोट मिले। आठ वोट निरस्त हो गए। जीत की जानकारी होते ही समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया। अरांव ब्लाक में कुल 73 मत डाले गए। इसमें भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत को 45 एवं निर्दलीय सचिन को 28 मत मिले। कमलेश राजपूत ने 17 मत जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकोहाबाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रिया यादव को 51 वोट पाकर चुनाव जीत गई। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा प्रत्याशी रूबी यादव को 14 मतों से हराया है। रूबी को 37 मत मिले। जबकि तीन वोट खाली निकले। जसराना ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की पत्नी संध्या राजपूत के सामने पार्टी के जिला मंत्री संजीव यादव चुनाव मैदान में थे। काफी कश्मकशपूर्ण चुनाव में आखिर जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की पत्नी संध्या राजपूत ब्लॉक प्रमुख चुन ली गई।

संजीव यादव को पांच मतों से पराजित किया है। हाथवंत में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी श्वाति चौहान को 28 मत मिले। जबकि निर्दलीय चुनाव लड़े सुरेशचंद्र को 44 मत पाकर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीत गए। जबकि दो मत निरस्त हो गए। मदनपुर ब्लॉक में भाजपा ने किसी को प्रत्याशी नहीं बनाया था। सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के करीबी योगेंद्र यादव की मां पुष्पादेवी चुनाव मैदान में थी। उनके विपक्ष में सरला देवी ने नामांकन किया था। पुष्पा देवी 62 मत पाकर चुनाव जीत गई। सरला देवी को 20 मत ही मिल सके। छह मत निरस्त हो गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी एक्शईएन सिंचाई जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुल 94 मतों में 88 मत पड़े थे। 

भाजपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं का जताया आभार
जिला पंचायत के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत दर्ज करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, विधायक मनीष असीजा, प्रेमपाल सिंह धनगर, रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, महापौर नूतन राठौर, अमित गुप्ता, नानक अग्रवाल, अविनाश सिंह भोले, रामनरेश कटारा, महेंद्र बंसल, कन्हैया लाल गुप्ता, सुनील शर्मा आदि ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed