फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up block pramukh chunav 2021 election: Kasganj Result Of Block Pramukh Chunav Sp Won From Soron

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कासगंज में दिलचस्प रहा मुकाबला, सोरों में सपा प्रत्याशी को मिली जीत

Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Jul 2021 06:00 PM IST
सार

डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जिले में निष्पक्ष रूप से ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को सोरों और गंजडुंडवारा ब्लॉक में ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ।

विज्ञापन
up block pramukh chunav 2021 election: Kasganj Result Of Block Pramukh Chunav Sp Won From Soron
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: कासगंज में जीत के बाद अभिवादन करते सपा नेता देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज जिले के सात विकासखंडों में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई। पांच ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हुई, लेकिन सोरों और गंजडुंडवारा में मतदान शनिवार को संपन्न हुआ। सोरों ब्लॉक का चुनाव काफी प्रतिष्ठापूर्ण था। यहां के चुनाव पर पूरे जिले की निगाहें लगीं थीं। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद यहां निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को प्रशासन की व्यवस्थाएं नजर आईं। इस चुनाव में सोरों ब्लॉक से समाजवादी पार्टी समर्थित सीमा यादव ने 12 मतों से विजय हासिल की। जबकि गंजडुंडवारा में भारतीय जनता पार्टी समर्थित शांति देवी 56 मतों से विजयी हुईं।

विज्ञापन


सोरों ब्लॉक का चुनाव सपा और भाजपा दोनों के लिए प्रतिष्ठापूर्ण था। दोनों दलों के नेताओं और समर्थकों के बीच पाले खिंचे हुए थे। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बंधक बनाने की एफआईआर सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद व उनके कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई। जबकि उनकी पत्नी सीमा यादव यहां ब्लॉक प्रमुख की प्रत्याशी रहीं। पुलिस प्रशासन का दबाव बढ़ने पर सीमा यादव उच्च न्यायालय गईं। उच्च न्यायालय जिला प्रशासन को निष्पक्ष और सुरक्षा के साथ चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके चलते प्रशासन ने काफी व्यवस्थाएं की थीं।
विज्ञापन


सपा समर्थित सीमा यादव को 61 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने वोट दिए। जबकि भाजपा समर्थित उर्मिला देवी को 49 मत मिले। सपा समर्थित प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों में खुशी दौड़ गई। वहीं गंजडुंडवारा ब्लॉक में भी तीन प्रत्याशी मैदान में डटे हुए थे, लेकिन यहां इकतरफा चुनाव नजर आया। भाजपा समर्थित शांति देवी को कुल 57 मत मिले। जबकि प्रतिद्वंदी प्रत्याशी रहीं रश्मि पालीवाल और मीरा देवी को 1-1 मत मिला। इस तरह 56 मतों से शांति देवी विजयी हुईं। यहां महत्वपूर्ण बात रही कि 33 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने वोट नहीं डाले। ऐसी स्थिति के चलते कांटे के मुकाबले के हालात नहीं बन पाए। दोनों ही प्रत्याशियों को जीत के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने प्रमाण पत्र जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम सीपी सिंह ने बताया कि जिले में निष्पक्ष रूप से ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है। शनिवार को सोरों और गंजडुंडवारा ब्लॉक में ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। यह मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। सोरों से सीमा यादव चुनाव जीती हैं, जबकि गंजडुंडवारा से शांति देवी जीती हैं। दोनों को प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं।

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed