फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Block Pramukh Chunav 2021: Bjp Get 15 Seats In Agra Know Reason Behind Win

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए कैसे आगरा में जीत में बदली हार...दो महीने में बदल गए परिणाम

Sun, 11 Jul 2021 04:32 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 11 Jul 2021 04:32 PM IST
सार

जिले में 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिनमें भाजपा के महज 18 प्रत्याशी जीते थे। विपक्ष के पास बहुमत था। भाजपा में मंथन हुआ और नई रणनीति बनी। साम, दंड-भेद की नीति से परिणाम पूरी तरह बदल गए। जिले में दूसरे नंबर पर होने के बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध भाजपा काबिज हो गई। 

विज्ञापन
Up Block Pramukh Chunav 2021: Bjp Get 15 Seats In Agra Know Reason Behind Win
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: आगरा के नए ब्लॉक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो महीने पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने भाजपा की चिंता बढ़ा दी थी। अघोषित हार मिली। जिले में 51 सदस्यों में 18 सीटों पर ही भाजपा प्रत्याशी जीत सके। बसपा, सपा और निर्दलीयों का बोलबाला रहा। परंतु अब हार जीत में बदल गई है। दो महीने में परिणाम भाजपा के पक्ष में आ गए। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और अब 15 ब्लॉक में भाजपा का कब्जा है। दूसरी तरफ सपा, बसपा इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए आंदोलन का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन


जिले में 51 जिला पंचायत सदस्य हैं। जिनमें भाजपा के महज 18 प्रत्याशी जीते थे। विपक्ष के पास बहुमत था। भाजपा में मंथन हुआ और नई रणनीति बनी। साम, दंड-भेद की नीति से परिणाम पूरी तरह बदल गए। जिले में दूसरे नंबर पर होने के बावजूद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध भाजपा काबिज हो गई। 1257 क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्दलीय जीते थे। परंतु ब्लॉक प्रमुख चुनाव में दबंगई से आगरा भी अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन


कहीं विपक्षी प्रत्याशियों को नामांकन करने से रोका, तो कहीं उनके पर्चा फाड़े गए। 15 ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत गए। दो महीने पहले चुनाव परिणाम से सामने आई चिंता अब मनोवैज्ञानिक बढ़त में बदल गई है। जिसका सीधा असर 2022 के विधान सभा चुनाव में दिखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Up Block Pramukh Chunav 2021: Bjp Get 15 Seats In Agra Know Reason Behind Win
अकोला में पर्चा फाड़ने वाले के आरोपी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक से तहसील तक सपा करेगी आंदोलन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा के विरोध में सपा 15 जुलाई को ब्लॉक से लेकर तहसीलों तक आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करेगी। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि भाजपा ने सत्ता के बल पर लोकतंत्र की हत्या की है। पुलिस व प्रशासन के इशारे पर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा आगरा समेत प्रदेश भर में सपा भाजपा की जीत के विरोध में आंदोलन करेगी।

अकोला में पर्चा फाड़ने वाले का स्वागत
अकोला में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी ताराचंद का नामांकन कक्ष से पर्चा लूटने और फाड़ने के आरोप में मलपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार गौरव पुंडीर के स्वागत के फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। भाजपा ब्लॉक प्रमुख रविंद्र उर्फ राजू के साथ गौरव गले में फूल-मालाएं व साफा पहने खड़ा है। पर्चा लूटकर फाड़ने के मामले में एसपी ग्रामीण ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया था, लेकिन शुक्रवार को निर्विरोध जीते भाजपा प्रत्याशी के स्वागत समारोह में आरोपी मौजूद रहा। उसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed