फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up block chief election 2021: Agra 13 Candidate elected unopposed from BJP

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आगरा में 12 ब्लॉक पर भाजपा का दबदबा, तीन पर होगा मतदान, ये हुए निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 09 Jul 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 09 Jul 2021 12:08 AM IST
सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: बरौली अहीर ब्लॉक में 130 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां गुरुवार को भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। उधर, जगनेर में भाजपा व निर्दलीय उम्मीदवार ने पर्चा भरा। बाकी 12 ब्लॉक में सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों के रूप में एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल हुए हैं।

विज्ञापन
up block chief election 2021: Agra 13 Candidate elected unopposed from BJP
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: फतेहाबाद में ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय: प्रियंका गुर्जर के साथ पूर्व राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर सहित अन्य नेतागण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में गुरुवार को नामांकन के दिन ही 12 पदों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। 15 ब्लॉक में सिर्फ तीन पदों पर मतदान के आसार हैं। शुक्रवार को नाम वापसी का मौका है। किसी ने नाम वापस नहीं लिया तो 10 जुलाई को बरौली अहीर, अकोला और जगनेर में मतदान होगा।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत का सिलसिला ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी जारी रहा। गुरुवार को 15 ब्लॉक पर नामांकन हुए। जिनमें 12 ब्लॉक पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। किसी प्रतिद्वंद्वी ने नामांकन नहीं किया। प्रमुख पद के लिए भाजपा दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर थी। अछनेरा में पूर्व सांसद चौ. बाबूलाल के भाई महाराज सिंह की पत्नी निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख गायत्री देवी के रूप में एकमात्र नामांकन हुआ है। फतेहाबाद में पूर्व राज्यमंत्री रामसकल गूर्जर की भतीजे धीरज की पत्नी प्रियंका गुर्जर ने पर्चा भरा है। दोनों ब्लॉक में समाजवादी पार्टी ने भाजपा प्रत्याशियों पर दबंगई और सपा प्रत्याशियों को नामांकन से रोकने के आरोप लगाए हैं। 11 बजे से तीन बजे तक 15 ब्लॉक में कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। जिनमें 12 निर्विरोध जीत की राह पर है, जबकि तीन ब्लॉक में दो-दो प्रत्याशी खड़े हैं। कुल 60 नामांकन पत्र बिके थे। भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान ब्लॉक पर विधायक, महानगर अध्यक्ष समेत भाजपा नेता भी जमे रहे।
विज्ञापन


अछनेरा में चार घंटे हंगामा
अछनेरा ब्लॉक में सपा और भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान हंगामा हुआ। निर्वतमान सपा जिलाध्यक्ष रामगोपाल ने भाजपा प्रत्याशी पर सपा प्रत्याशी का प्रशासनिक दबाव में नामांकन निरस्त कराने के आरोप लगाए हैं। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक सपा प्रत्याशी ने दूसरे क्षेत्र का अनुमोदक दिया था, जिसे निर्वाचन अधिकारी ने अस्वीकृत कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इनका निर्विरोध चुना जाना तय
- एत्मादपुर- इति सिंह-भाजपा-निर्विरोध
- खंदौली- आशीष शर्मा- भाजपा- निर्विरोध
- बिचपुरी- ममता दिवाकर-भाजपा-निर्विरोध
- फतेहपुर सीकरी- मंजू भाजपा-निर्विरोध
- अछनेरा- गायत्री देवी- भाजपा-निर्विरोध
- खेरागढ़- अनिल कुमार- भाजपा निर्विरोध
- सैंया- मंजू देवी- भाजपा- निर्विरोध
- शमसाबाद- गिरिजा देवी- भाजपा-निर्विरोध
- फतेहाबाद- प्रियंका गूर्जर- भाजपा निर्विरोध
- बाह- लाल सिंह-भाजपा-निर्विरोध
- पिनाहट- सत्यवीर सिंह-भाजपा-निर्विरोध
- जैतपुरकला- राधा देवी- भाजपा-निर्विरोध

यहां मतदान के आसार 
-
बरौली अहीर- सरिता सिंह सपा और उत्तम सिंह भाजपा
- अकोला- रविन्द्र सिंह निर्दलीय और अनीता निर्दलीय
- जगनेर- वीरेन्द्र सिंह भाजपा और विश्वनाथ प्रताप निर्दलीय

ये भी पढ़ें: ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: एटा में नामांकन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, मैनपुरी में मारपीट
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed