फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up bjp president targeted samajwadi party in agra

श्रीकृष्ण की मूर्ति लगवाने से पहले माफी मांगें कारसेवकों पर गोली चलवाने वालेः पांडेय

Tue, 14 Nov 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 14 Nov 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
up bjp president targeted samajwadi party in agra
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मुलायम सिंह यादव परिवार पर निशाना साधा है। सैफई में स्थापित की जा रही भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के संबंध में आए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि भाजपा की परंपरा आगे बढ़ रही है। लेकिन, श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित कराने वालों को पहले अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने की घटना की सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 
विज्ञापन


सोमवार को पार्टी के बूथ सम्मेलन के बाद महेंद्र नाथ पांडेय मीडिया से मुखातिब हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी को जबरदस्त बढ़त मिल रही है। प्रदेश के सभी 16 निगमों में भाजपा के मेयर और पार्षद जीतकर आएंगे। 
विज्ञापन


टिकट बंटवारे और जीएसटी की वजह से पनप रहे अंसतोष को खारिज करते हुए बोले कि स्थानीय निकाय चुनाव बड़े पैमाने पर होता है। यहां मुहल्ले की राजनीति होती है। टिकट बंटवारे का कोई विरोध नहीं है। पार्टी कार्यालय पर अभी तक ऐसा कोई मामले नहीं आया है। जो रूठे हैं उन्हें मनाया जा रहा है। सभी प्रत्याशियों के साथ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण किया जा रहा है। इसके लिए जीएसटी काउंसिल लगातार काम रही है। हाल में ही कुछ सुधार हुए हैं। उसके बाद से व्यापारियों में असंतोष नहीं है। गुजरात चुनाव में कांग्रेस से मिल रही कड़ी चुनौती के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही है। 

नगर विकास विभाग में बैठा था उल्टी खोपड़ी वाला

up bjp president targeted samajwadi party in agra
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र नाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं की सभा में कहा कि पिछली सरकार में निगमों में कोई काम नहीं हुआ। नगर विकास विभाग में उल्टी खोपड़ी का आदमी बैठा था। मेयर कुछ कराना चाहते थे लेकिन वह सब उल्टा-पुल्टा करता था।

उसने न केवल नगर विकास विभाग को उल्टा कर दिया बल्कि अपनी पार्टी में भी सब कुछ उलटकर रख दिया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है, निगमों में विकास कार्य तेजी से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed